T-20 विश्वकप में एक दिन में दो हैट्रिक, क्रिस जॉर्डन ने रचा इतिहास
टी-20 विश्वकप के इतिहास में ऐसा पहली कभी नहीं हुआ जब एक दिन में दो मैच खेले गए हो और दोनों ही मैंच में हैट्रिक हुई है। 23 जून को पहला मैच ऑस्ट्रेलिया बनाम अफगानिस्तान खेला गया।
जिसमे बड़ा उलटफेर करते हुए अफगानिस्तान की टीम ने ऑस्ट्रेलिया को हरा दिया। वहीं दूसरा मुकाबाल यूएसए और इंग्लैंड के बीच खेला गया, जिसे इंग्लैंड ने बहुत ही आसानी से 10वें ओवर में ही खत्म करके 10 विकेट से मैच जीत लिया।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अमेरिका की टीम 18.5 ओवर में ही 115 रन के स्कोर पर ढेर हो गई। अमेरिका की ओर से नीतीश कुमार ने 30 और कोरी एंडरसन ने 29 रन बनाए।
जबकि इंग्लैंड की ओर से जॉस बटलर ने अकेले ही 38 गेंदों पर 83 रनों की पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 7 छक्के और 6 चौके लगाए। जिसकी बदौलत इंग्लैंड ने मैच को 9.4 ओवर में ही 10 विकेट से जीत लिया।
पहले मैच की बात करें तो अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में पैट कमिंस ने हैट्रिक ली थी। हालांकि उनकी यह हैट्रिक काम नहीं आई और अफगानिस्तान ने इस मैच में जीत दर्ज की।
इस टी-20 विश्वकप की बात करें तो पैट कमिंस दो बार हैट्रिक ले चुके हैं जबकि एक बार इंग्लैंड की ओर से क्रिस जॉर्डन ने लिया है। क्रिस जॉर्डन ने यूएसए के चार खिलाड़ियों को एक ही ओवर में पवेलियन भेज दिया।
बता दें कि टी-20 क्रिकेट के इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ है कि एक दिन में दो बार हैट्रिक हुई है। इससे पहले 2021 में टी-20 विश्वकप में सर्वाधिक तीन हैट्रिक हुई थी। ऐसे में अगर एक और हैट्रिक इस विश्वकप में होती है तो यह अपने आप में इतिहास होगा।
अमेरिका के खिलाफ मैच में क्रिस जॉर्डन ने हैट्रिक लेकर बड़ा कीर्तिमान अपने नाम किया है। टी-20 विश्वकप में इंग्लैंड की ओर से हैट्रिक लेने वाले वह एकमात्र गेंदबाज बन गए हैं। जॉर्डन ने अपने ओवर की तीसरी, चौथी और पांचवी गेंद पर विकेट लिया। टी-20 विश्वकप में अभी तक कुल 9 हैट्रिक हो चुकी हैं।












Click it and Unblock the Notifications