भारतीय क्रिकेटर ने 15 साल की नाबालिग लड़की से की छेड़छाड़? खेल जगत हुआ शर्मसार! गुस्से में फैंस
Delhi Cricketers News: भारत की राजधानी दिल्ली की अंडर-23 क्रिकेट टीम के दो खिलाड़ी को लेकर एक शर्मनाक खबर सामने आ रही है। पुडुचेरी में चल रहे एक घरेलू टूर्नामेंट के दौरान इन खिलाड़ियों पर 15 साल की एक नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ करने का आरोप लगा है। इस घटना ने दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (DDCA) की प्रतिष्ठा को प्रभावित किया है। इसके साथ ही खिलाड़ियों की अनुशासन और टीम प्रबंधन की जिम्मेदारी पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
आरोपित खिलाड़ियों को होटल से निकाला गया (Delhi Cricketers News)
दैनिक जागरण में छपी रिपोर्ट के अनुसार यह घटना टीम के पुडुचेरी प्रवास के दौरान हुई। मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपित खिलाड़ियों को तुरंत टीम होटल से हटाकर दूसरे होटल में भेज दिया गया है। रिपोर्टों के अनुसार DDCA ने इस मामले की आंतरिक जांच शुरू कर दी है। संघ के कुछ सूत्रों का कहना है कि वे इस तरह की हरकत को लेकर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हैं और दोषियों के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी ताकि खेल की साख पर आंच न आए।

DDCA ने मामले को लेकर रखा अपना पक्ष
दिलचस्प बात यह है कि इस मामले को लेकर DDCA के भीतर से अलग-अलग सुर सुनाई दे रहे हैं। जहां एक ओर मामले को छेड़छाड़ और सुरक्षा से जोड़कर देखा जा रहा है, वहीं DDCA के सह-सचिव अमित ग्रोवर ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उनके अनुसार यह मामला छेड़छाड़ का नहीं बल्कि शुद्ध रूप से अनुशासनहीनता का है।
ग्रोवर का दावा है कि खिलाड़ी होटल के कमरे में तेज आवाज में संगीत सुन रहे थे, जिससे अन्य मेहमानों को असुविधा हुई और विवाद बढ़ा। DDCA के मुताबिक छेड़छाड़ जैसी किसी घटना की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन यदि छेड़छाड़ के आरोप सही पाए जाते हैं तो यह मामला कानूनी रूप से बेहद गंभीर हो जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications