Jasprit Bumrah एक और इंटरनेशनल सीरीज से हुए बाहर, ट्विटर पर फैंस बोले- IPL तक फिट हो जाएगा
जसप्रीत बुमराह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी दो टेस्ट मैच और तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए टीम में नहीं चुने गए हैं। फैंस ने सोशल मीडिया पर बुमराह की खिंचाई करना शुरू कर दिया है।

दिल्ली टेस्ट में भारत की शानदार जीत के बाद बीसीसीआई ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी दो टेस्ट मैच और आगामी वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। टीम के अनुभवी फास्ट बॉलर जसप्रीत बुमराह एकबार फिर टीम में जगह बनाने में नाकाम रहे हैं। जी हां, पिछले 6 महीने से टीम से बाहर चल रहे जसप्रीत बुमराह पूरी तरह चोट से रिकवर नहीं हो पाए हैं और यही वजह है कि उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो टेस्ट और तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए टीम में नहीं चुना गया है।
NCA ने नहीं दी है हरी झंडी
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बुमराह आईपीएल तक फिट घोषित हो सकते हैं और आईपीएल में वो खेलते हुए दिख सकते हैं। अभी बुमराह को NCA की ओर से फिट घोषित नहीं किया गया है। क्रिकबज की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि NCA की मंजूरी नहीं मिलने की वजह से बुमराह अभी टीम से बाहर रहेंगे। एनसीए की ओर से बुमराह को अभी हरी झंडी नहीं मिली है। बुमराह अभी एनसीए में रिहैब की प्रक्रिया से गुजर रहे हैं। उन्होंने कुछ प्रैक्टिस मैच भी खेले हैं।
बुमराह ने सितंबर में खेला था आखिरी इंटरनेशनल मैच
आपको बता दें कि बुमराह ने पिछले साल सितंबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ही अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच खेला था। उन्हें जुलाई में इंग्लैंड के खिलाफ पीठ में चोट लगी थी और तभी से वो क्रिकेट से दूर हैं। अभी जसप्रीत बुमराह बेंगलुरु में रिहैब की प्रक्रिया से गुजर रहे हैं। बता दें कि बुमराह को पिछले महीने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तहत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की सीरीज के शुरुआती दो मैचों के लिए टीम में चुन लिया गया था, लेकिन जब बुमराह मैच तक फिट नहीं हुए तो उन्हें फिर टीम से बाहर कर दिया गया।
सोशल मीडिया पर फैंस ने की बुमराह की खिंचाई
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी दो टेस्ट मैच और तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए बुमराह का टीम में सेलेक्शन नहीं होने से फैंस खासे नाराज दिख रहे हैं। फैंस ने बुमराह की अनुपस्थिति को लेकर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं। ट्विटर पर फैंस ने बीसीसीआई पर निशाना साधना शुरू कर दिया है। बुमराह का सेलेक्शन नहीं होने को लेकर फैंस कह रहे हैं कि बीसीसीआई उन्हें आईपीएल के लिए संभाल कर रखना चाहती है और इसीलिए उन्हें इंटरनेशनल इवेंट में नहीं खिलाया जा रहा है। फैंस का कहना है कि आईपीएल 2023 तक बुमराह फिट हो जाएंगे और मुंबई इंडियंस के लिए खेलते भी दिखेंगे। हालांकि अभी बुमराह के आईपीएल में खेलने को लेकर अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया
रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, केएल राहुल, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, वॉशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल और जयदेव उनादकट
तीसरे और चौथे टेस्ट के लिए टीम इंडिया
रोहित शर्मा, केएल राहुल, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, केएस भरत, ईशान किशन, आर अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, उमेश यादव और जयदेव उनादकट












Click it and Unblock the Notifications