जसप्रीत बुमराह को बनाया गया कप्तान, तो सोशल मीडिया पर आई जोरदार प्रतिक्रियाएं
Jasprit Bumrah: भारतीय टीम के आयरलैंड दौरे के लिए टीम इंडिया की घोषणा की गई है और अहम बात यह है कि जसप्रीत बुमराह को कप्तान बनाया गया है। बुमराह को टीम इंडिया की कमान सौंपीं गई है और हैरान करने वाली बात यह भी है कि उनको टी20 सीरीज के लिए कप्तान बनाया गया है।
बुमराह काफी समय से चोट की वजह से टीम से बाहर थे। सर्जरी के बाद उनकी रिकवरी हुई और फिट होकर वापस टीम में लौटे हैं। भारतीय टीम के लिए उनकी वापसी अहम थी। अक्टूबर में ही वनडे वर्ल्ड कप खेला जाना है। ऐसे में बुमराह पूरी तरह से फिट होकर वापस टीम के लिए खेलेंगे, तो फायदा होगा।

टीम इंडिया में बुमराह सबसे सीनियर हैं, इस वजह से उनको टीम की कप्तानी थमाई गई है। इसके अलावा बुमराह की फिटनेस वर्ल्ड कप तक पूरी तरह से हासिल हो, यह जरूरी है। भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में संजू सैमसन को शामिल किया गया है। जितेश शर्मा को भी बतौर कीपर शामिल किया गया है।
बुमराह को कप्तान बनाये जाने को लेकर फैन्स खुश दिख रहे हैं। उससे ज्यादा ख़ुशी उनके टीम में वापसी आने की भी है। सोशल मीडिया पर बुमराह कप कप्तान बनाये जाने को लेकर जोरदार प्रतिक्रियाएं आई। बुमराह के फैन्स ने बोर्ड के इस निर्णय की सराहना भी की।
आयरलैंड दौरे पर टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 18 अगस्त को खेला जाएगा। सीरीज में कुल तीन मुकाबले खेले जाएंगे। सभी मैचों का वेन्यू डब्लिन है। भारतीय टीम का उपकप्तान रुतुराज गायकवाड़ को बनाया गया है। देखना होगा कि बुमराह की कप्तानी में टीम का कैसा प्रदर्शन रहेगा।












Click it and Unblock the Notifications