IND vs BAN: रोहित शर्मा ने कौन सा जाल बिछाकर बांग्लादेश को किया ट्रैप, भारत की जीत के 3 टर्निंग पॉइंट
IND vs BAN: बारिश और खराब आउटफील्ड से लगातार कानपुर टेस्ट मैच प्रभावित रहा। तीन दिनों में मुश्किल से सिर्फ 35 ओवरों का गेम हो पाया था। इसके बाद चौथे दिन का खेल शुरू हुआ और भारतीय टीम ने टॉप क्लास रणनीति बनाकर बांग्लादेश को धराशाई कर दिया।
भारतीय टीम ने चौथे दिन के खेल में मैच जीतने के लिए पूरा जोर लगा दिया था। यही भारत का प्लान था। अगर चौथे दिन टीम इंडिया सफल नहीं रहती, तो अंतिम दिन ड्रॉ के लिए खेलने की रणनीति पर काम किया जा सकता था लेकिन ऐसी नौबत नहीं आई।

बांग्लादेश को 233 रनों के कुल स्कोर पर आउट करने के बाद भारतीय टीम ने अपने तेवर दिखाए और बांग्लादेश को बता दिया कि क्यों उनमें और पाकिस्तानी टीम में बड़ा फर्क है। यहाँ मैच से जुड़े तीन टर्निंग पॉइंट्स की बात की गई है।
चौथे दिन आक्रामक गेम
जब बांग्लादेश को भारत ने जल्दी आउट कर दिया, तो रणनीति थी कि तेज खेलते हुए चौथे दिन ही लीड ली जाए और मेहमान टीम को वापस खेलने के लिए बुलाया जाए। इसमें टीम इंडिया के हर बल्लेबाज का अहम योगदान रहा। जायसवाल, रोहित, गिल, कोहली, केएल राहुल आदि प्लेयर्स ने तूफानी बैटिंग करते हुए टीम इंडिया को 9 विकेट पर 285 रनों तक पहुंचा दिया। मैच जीतने में यह सबसे अहम टर्निंग पॉइंट था। वरना तीन दिन धुलने के बाद मैच ड्रॉ ही होते हैं।
मेहमान टीम को वापस खेलने बुलाना
जब भारत ने तूफानी अंदाज में खेलते हुए बांग्लादेश के ऊपर लीड हासिल कर ली, तब रोहित शर्मा और गौतम गंभीर ने चाल चली और पारी घोषित कर चौथे दिन शाम को बांग्लादेश को खेलने बुला लिया। इसके पीछे मकसद था कि आज ही कुछ विकेट लेकर बांग्लादेश पर दबाव बनाया जाए। यह रणनीति काम कर गई और मेहमान टीम ने शाम तक 2 विकेट गंवा दिए।
अंतिम दिन किया गेंदबाजों को रोटेट
अंतिम दिन के खेल में बांलादेश के बल्लेबाज टिककर खेल सकते थे लेकिन रोहित शर्मा ने यहाँ भी दिमाग से काम किया। उन्होंने अपने गेंदबाजों को चतुराई से रोटेट किया ताकि बल्लेबाज सेटल ही ना हो पाए। अंत में यही हुआ। जडेजा ने तीन विकेट झटके और बाद में बुमराह ने 3 विकेट लेकर बांग्लादेश को सस्ते में समेटकर भारत की जीत का रास्ता तैयार कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications