T20 World Cup 202: रोहित शर्मा की तरह ट्रेंट बोल्ट ने नेट्स पर जमकर लगाए चौके-छक्के, वीडियो देख चौंक जाएंगे आप
न्यूजीलैंड ने वर्ल्ड कप के सुपर 12 का आगाज दमदार तरीके से किया। पहले मैच में मेजबान ऑस्ट्रेलिया पर 89 रन की बड़ी जीत के साथ न्यूजीलैंड ने बता दिया कि वह इस बार पूरी तैयारी के साथ मैदान पर उतरी है।
ICC T20 World Cup Trent Boult Batting: न्यूजीलैंड ने वर्ल्ड कप के सुपर 12 का आगाज दमदार तरीके से किया। पहले मैच में मेजबान ऑस्ट्रेलिया पर 89 रन की बड़ी जीत के साथ न्यूजीलैंड ने बता दिया कि वह इस बार पूरी तैयारी के साथ मैदान पर उतरी है। पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में ऑस्ट्रेलियाई टीम से हारने वाली न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों ने पहले बल्ले और फिर गेंद से कमाल का प्रदर्शन किया।

अफगानिस्तान से होगा अगला मुकाबला
ऑस्ट्रेलिया पर जीत हासिल करने के बाद न्यूजीलैंड का सामना अब अफगानिस्तान से होना है। 26 अक्टूबर बुधवार को अफगानिस्तान के खिलाफ मैच से पहले टीम के खिलाड़ी जमकर प्रैक्टिस कर रहे हैं। अफगानिस्तान की टीम ने पिछले कुछ समय से टी-20 क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है। अफगानिस्तान की स्पिन गेंदबादी से निपटना न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों के लिए आसान नहीं होगा, यही वजह है कि मैच से पहले बल्लेबाज जमकर प्रैक्टिस कर रहे हैं।
ट्रेंट बोल्ट ने नेट्स पर की जमकर बल्लेबाजी
अपनी तेज गेंदबाजी से बल्लेबाजों का विकेट उखाड़ने वाले ट्रेंट बोल्ट ने बल्लेबाजी की प्रैक्टिस की। नेट्स में बोल्ट की बल्लेबाजी का वीडियो आईसीसी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। इसके साथ ही आईसीसी ने इस वीडियो पर एक बेहतरीन कैप्शन भी लिखा है। आईसीसी ने ट्रेंट बोल्ट की बल्लेबाजी की तुलना भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की बल्लेबाजी से की है। इस वीडियो पर फैंस भी मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं।
11 साल बाद ऑस्ट्रेलिया में जीता मैच
अपने पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड ने ऑस्ट्रेलिया को 89 रनों से मात दी थी। न्यूजीलैंड ने ऑस्ट्रेलिया को आखिरी बार दिसंबर 2011 में ऑस्ट्रेलिया में हराया था। ऐसे में न्यूजीलैंड के लिए यह जीत और खास बन गई है। इस जीत के बाद टीम के खिलाड़ियों का हौसला बुलंद है और वह पिछले साल की तरह इस साल भी वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचना चाहेंगे। पिछली बार न्यूजीलैंड कप जीतने से चूक गई थी, लेकिन इस बार वह वर्ल्ड कप पर कब्जा जमाना चाहेगी।












Click it and Unblock the Notifications