जहरीले पाकिस्तानी क्रिकेटर का यूट्यूब चैनल अब भी चालू, कश्मीर को लेकर भारत के खिलाफ बनाए वीडियो
Pakistan YouTube Channels: पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने कुछ कड़े कदम उठाए हैं, उनमें से एक पाक यूट्यूब चैनलों को बैन करना भी है। पाकिस्तान के कुछ क्रिकेटरों के चैनल भी भारत में बैन किये गए हैं। इन चैनलों से भारतीय क्रिकेट के बारे में बात करके पैसे बनाए जाते थे।
शोएब अख्तर, बासित अली और तनवीर अहमद के यूट्यूब चैनलों पर प्रतिबन्ध लगाया गया है। राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बताते हुए सरकार ने यूट्यूब से इन चैनलों को तुरंत प्रभाव से बंद करने के लिए कहा। एक्शन होने के बाद इन लोगों के चैनल भारत में बंद हो गए हैं।

कुल 16 चैनलों को बंद करने के लिए कहा गया। इस बीच एक सवाल यह है कि क्रिकेटरों और खेल से जुड़े कई चैनल बंद किये गए हैं, तो उस पाकिस्तानी क्रिकेटर का चैनल क्यों बंद नहीं हुआ, जो अभी तक भारत में देखा जा सकता है। इसे बैन नहीं किया गया है।
Pakistan के प्लेयर का चैनल एक्टिव
एक दिन पहले ही पहलगाम हमले में भारतीय आर्मी को निशाना बनाने वाले शाहिद अफरीदी के चैनल को बैन नहीं किया गया है। अफरीदी का चैनल अब भी भारत में देखा जा सकता है। अफरीदी ने पहलगाम हमले में भारतीय आर्मी को नाकाम माना था। इसके अलावा यह भी कहा था कि कश्मीर में कोई पटाखा भी फूट जाता है, तो इसके लिए पाकिस्तान को जिम्मेदार माना जाता है।
Pakistan के खिलाड़ी ने पोस्ट किया था कश्मीर पर वीडियो
अफरीदी के यूट्यूब चैनल को अगर देखा जाए, तो उसमें रेगुलर वीडियो पोस्ट नहीं किये गए हैं लेकिन कुछ वीडियो ऐसे हैं, जो भारत विरोधी प्रतीत होते हैं। गिलगिट में विजित का वीडियो उसमें डाला गया है, यह पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में है, जो भारत का हिस्सा है।
भारत को चुभने वाले वीडियो
इसके अलावा पाकिस्तान की तरफ से कश्मीर दिवस भी मनाया जाता है, जो भारत के खिलाफ एक और प्रोपगेंडा है। अफरीदी ने इसके सपोर्ट में भी वीडियो पोस्ट किया हुआ है। चैनल पर 12 लाख से ज्यादा फॉलोवर्स हैं और यह चैनल भारत में अभी तक बैन नहीं है। अफरीदी जहर उगलने में अन्य पाकिस्तानी प्लेयर्स में सबसे आगे हैं। मीडिया में वह बकवास कई बार कर चुके हैं और दो दिन पहले भी यही किया था।
-
Irani Nepo Kids: अमेरिका में मौज कर रहे ईरानी नेताओं-कमांडरों के बच्चे, जनता को गजब मूर्ख बनाया, देखें लिस्ट -
Gold Rate Today: सोना सस्ता या अभी और गिरेगा? Tanishq से लेकर Kalyan, Malabar तक क्या है गहनों का भाव? -
Iran Espionage Israel: दूसरों की जासूसी करने वाले इजरायल के लीक हुए सीक्रेट, Iron Dome का सैनिक निकला जासूस -
Mamta Kulkarni: क्या साध्वी बनने का नाटक कर रही थीं ममता कुलकर्णी? अब गोवा में कर रहीं ऐसा काम, लोग हुए हैरान -
कौन थे कैप्टन राकेश रंजन? होर्मुज में 18 दिनों से फंसा था शिप, अब हुई मौत, परिवार की हो रही है ऐसी हालत -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
कौन है हाई प्रोफाइल ज्योतिषी? आस्था के नाम पर करता था दरिंदगी, सीक्रेट कैमरे, 58 महिलाओं संग मिले Video -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
Hyderabad Bengaluru Bullet Train: 626 किमी के प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, DPR पर बड़ा अपडेट आया -
Hyderabad Gold Silver Rate Today: ईद के मौके पर सोना-चांदी ने किया हैरान, जानें कहां पहुंचा भाव?












Click it and Unblock the Notifications