SRH vs GT: हैदराबाद-गुजरात मैच में बारिश का खलल, जानिए कब होगा टॉस और कितने बजे शुरू होगा मुकाबला

SRH vs GT: सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात के बीच अहम मैच में बारिश ने खलल डाल दिया और मुकाबला समय पर शुरू नहीं हो पाया। इस मैच का टॉस होने से पहले ही मैदान पर बारिश आने लगी थी। इसके बाद इंतजार करना पड़ा और मुकाबले में देरी देखने को मिली। गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल 2024 का 66वां मैच बारिश के कारण रद्द हो गया।

एक बार बारिश रुकने के बाद टॉस का समय 8 बजे किया गया और मुकाबला शुरू होने का समय 8 बजकर 15 मिनट किया गया। इसके बाद फिर से बारिश हुई और मुकाबला शुरू होने का इंतजार और बढ़ गया।

srh vs gt

पहली बार बारिश के एक घंटे बाद टॉस का नया समय निर्धारित किया गया था। 8 बजे का समय था लेकिन इसके 10 मिनट पहले ही बारिश ने अपना रंग दिखा दिया और मामला खराब हो गया। कवर्स को मैदान पर लगा दिया गया। इस समय तक ओवर नहीं काटे जाने का फैसला लिया गया था।

पहली बार जब बारिश रुकी थी, उस समय पैट कमिंस और विटोरी के बीच चर्चा देखने को मिली थी। हैदराबाद के लिए प्लेऑफ़ के हिसाब से यह मुकाबला काफी अहमियत रखता है। हालांकि अभी एक मैच और बचा हुआ है। आरसीबी भी फ़िलहाल प्लेऑफ़ की दौड़ में बनी हुई है।

इससे पहले गुजरात और केकेआर के मुकाबले में बारिश हुई थी। अहमदाबाद में वह मैच था और एक भी गेंद का खेल नहीं हो पाया था। दोनों टीमों में 1-1 अंक बाँट दिया गया था। मुंबई और केकेआर के मैच को बारिश के बाद 16-16 ओवरों के साथ आयोजित किया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+