IRE vs ZIM, Head to Head: आयरलैंड-जिम्बाब्वे का मैच कौन जीतेगा? महामुकाबले से पहले जानें पिच और वेदर रिपोर्ट
Ireland vs Zimbabwe, Only Test: जिम्बाब्वे और आयरलैंड की टीम आज, 25 जुलाई को बेलफास्ट में एकमात्र टेस्ट मैच में आमने-सामने होंगी। यह मैच सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब में शुरू होगा। इस मैदान पर यह पहला टेस्ट है। मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3:15 बजे शुरू होगा। एक्शन से पहले आज के मैच की पिच और वेदर रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।
जिम्बाब्वे और आयरलैंड की टीमों ने कभी एक-दूसरे के खिलाफ टेस्ट नहीं खेला है। आयरलैंड आत्मविश्वास से भरा होगा क्योंकि वे अपने घरेलू मैदान पर खेल रहे हैं और उनके खिलाड़ियों ने अपने जाने-पहचाने हालात में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस बीच, जिम्बाब्वे के पास अनुभवी टीम है, इसलिए उनसे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है। यह एक कड़ा मुकाबला हो सकता है।

आज के मैच की पिच रिपोर्ट
बेलफास्ट में अगले तीन दिनों के लिए बारिश का पूर्वानुमान है। ऐसे में बारिश के कारण मैच में रुकावट देखने को मिल सकती है। बेलफास्ट में आगामी पांच दिनों में बादल छाए रहने का भी पूर्वानुमान है। आने वाले दिनों में तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा, जबकि ह्यूमिडिटी 50 से 70 प्रतिशत के बीच रहेगी।
आयरलैंड बनाम जिम्बाब्वे मैच की पिच रिपोर्ट
बेलफास्ट का मैदान तेज गेंदबाजों के लिए काफी सपोर्टिव माना जाता है। यह पहली बार होगा जब इस मैदान पर कोई टेस्ट मैच खेला जाएगा। आम तौर पर तेज गेंदबाजों को अच्छी मदद मिलती है और बादल छाए रहने से उन्हें और भी मदद मिलेगी।
आयरलैंड बनाम ज़िम्बाब्वे मैच की संभावित प्लेइंग-11
आयरलैंड: पॉल स्टर्लिंग, एंड्रयू बालबर्नी (कप्तान), हैरी टेक्टर, कर्टिस कैंपर, लोरकन टकर (विकेट कीपर), एंडी मैकब्राइन, ग्राहम ह्यूम, मार्क एडेयर, क्रेग यंग, गेविन होए, बैरी मैकार्थी
ज़िम्बाब्वे: डायन मायर्स, क्रेग एर्विन (कप्तान), सीन विलियम्स, प्रिंस मास्वारे, ब्रायन बेनेट, रॉय कैया, जॉयलॉर्ड गम्बी (विकेट कीपर), रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुज़ारबानी, तेंदई चतारा, विक्टर न्याउची
आयरलैंड बनाम ज़िम्बाब्वे एकमात्र टेस्ट मैच की ड्रीम11 टीम
- विकेटकीपर: लोरकन टकर
- बल्लेबाज: क्रेग एर्विन, एंड्रयू बालबर्नी, हैरी टेक्टर
- ऑलराउंडर: सीन विलियम्स, आंद्रे मैकब्राइन, मार्क एडेयर, कर्टिस कैंपर, ब्रेन बेनेट
- गेंदबाज: बैरी मैकार्थी, ब्लेसिंग मुज़ारबानी
- कप्तान: कर्टिस कैंपर
- उप-कप्तान: आंद्रे मैकब्राइन
ये भी पढ़ें- '19वीं मंजिल की बालकनी,' जिंदगी खत्म कर लेना चाहते थे मोहम्मद शमी? दोस्त ने किया चौंकाने वाला खुलासा
आयरलैंड बनाम जिम्बाब्वे का मैच कौन जीतेगा?
टेस्ट क्रिकेट में जिम्बाब्वे की टीम ज़्यादा अनुभवी है, लेकिन आयरलैंड की टीम घरेलू परिस्थितियों में ज़्यादा बेहतर है। ऐसे में इस टेस्ट मैच को जिम्बाब्वे के जीतने की संभावना ज्यादा है।












Click it and Unblock the Notifications