पिद्दी सा बांग्लादेश ICC को झुकाने के प्रयास में, आज हुई मीटिंग में धमकाया, क्या-क्या बोला?

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने एक बार फिर से अपना वही राग अलापा है। बीसीबी ने आईसीसी को साफ़ तौर पर कह दिया है कि वर्तमान समय में वह अपनी टीम भारत में खेलने के लिए नहीं भेजेगा। मंगलवार को वर्चुअल मीटिंग के बाद बांग्लादेश ने स्थिति साफ़ कर दी।

बीसीबी ने एक बयान जारी करते हुए कहा है कि सुरक्षा सबसे ऊपर है और हम भारत में अपनी टीम नहीं भेज सकते। बांग्लादेश के टी20 वर्ल्ड कप के मुकाबलों को श्रीलंका में शिफ्ट कर दिया जाए। इसका अर्थ यही है कि बांग्लादेश अपनी बात पर अड़ा हुआ है।

bangladesh cricket team

BCB ने अपने बयान में कहा कि चर्चा के दौरान हमने सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए भारत की यात्रा न करने के अपने फैसले पर दोबारा अपनी प्रतिबद्धता जताई। ICC ने यह जरूर कहा कि टूर्नामेंट का शेड्यूल पहले ही जारी किया जा चुका है और उसने BCB से अपने रुख पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया, लेकिन बांग्लादेश बोर्ड का रुख अब भी जस का तस बना हुआ है।

दोनों पक्ष इस बात पर सहमत हुए कि संभावित समाधान तलाशने के लिए बातचीत जारी रखी जाएगी। BCB ने दोहराया कि खिलाड़ियों, अधिकारियों और स्टाफ की सुरक्षा उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और वह इस मुद्दे को सुलझाने के लिए ICC के साथ सकारात्मक संवाद बनाए रखेगा।

वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए हुई इस बैठक में बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड का प्रतिनिधित्व बोर्ड अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम ने किया, जबकि उनके साथ उपाध्यक्ष शकावत हुसैन और फारुक अहमद मौजूद थे। इसके अलावा क्रिकेट संचालन समिति के चेयरमैन व निदेशक नजमुल आबेदीन और मुख्य कार्यकारी अधिकारी निजामुद्दीन चौधरी भी चर्चा का हिस्सा रहे।

गौरलतब है कि इस तरह की स्थिति पहले भी देखने को मिली है, ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका में वर्ल्ड कप मैच नहीं खेला था। इसके बाद पॉइंट्स काटे गए थे। बांग्लादेश के साथ भी कुछ वही सिचुएशन देखने को मिल सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+