टिम डेविड की अंधाधुंध बैटिंग में उड़ी दक्षिण अफ्रीकी टीम, छ्क्कों की बारिश से अकेले पलटा गेम
Tim David: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 मैच में ऑस्ट्रेलिया की बैटिंग बिखर गई लेकिन एक क्लासिक बल्लेबाज ने अकेले मोर्चा संभालते हुए दक्षिण अफ्रीकी टीम के गेंदबाजों की जमकर पिटाई कर डाली। यह बल्लेबाज कोई और नहीं बल्कि आतिशी बल्लेबाज टीम डेविड है।
टिम डेविड की क्लास से हर कोई परिचित है, ऑस्ट्रेलिया को उन्होंने मुश्किल स्थिति से बाहर निकालने का काम किया है। दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया और उनके गेंदबाजों ने कहर बरपाने में कोई कमी नहीं छोड़ी।

मिचेल मार्श 13, ट्रेविस हेड 2 और जोश इंग्लिस बिना खाता खोले आउट होकर चले गए। उनके बाद भी टीम की स्थिति में कोई खास सुधार देखने को नहीं मिला। हालांकि कैमरन ग्रीन ने काउंटर अटैक करते हुए 13 गेंदों का सामना कर 35 रनों की पारी खेली।
Tim David के रूप में आया जोरदार तूफ़ान
इसके बाद कुछ विकेट गिरे और ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 6 विकेट पर 75 रन हो गया। यहां ऑस्ट्रेलिया की कंडीशन बेहद खराब थी लेकिन टिम डेविड नामक तूफ़ान आना बाकी था, उन्होंने क्रीज पर आकर सब कुछ तहस नहस करने का काम किया और अफ्रीकी गेंदबाजों को आड़े हाथों लिया।
डेविड ने शुरू में खुद को क्रीज पर जमने का मौका दिया, एक बार विकेट को समझने के बाद उनके हवाई फायर शुरू हो गए और गेंद दर्शकों में जाकर गिरने लगी। उनके बल्ले से छक्कों की बरसात होने लगी और ऑस्ट्रेलिया की टीम मुश्किल स्थिति से बाहर आ गई।
डेविड ने देखते ही देखते 52 गेंदों में 83 रनों की पारी खेल डाली। उनकी पारी में कुल 8 छक्के आए, इसके अलावा 4 चौके भी देखने को मिले। इस तरह ऑस्ट्रेलिया की टीम को पूरा सपोर्ट मिला। कंगारू टीम अंतिम गेंद पर 178 के स्कोर पर ऑल आउट हो गई। दक्षिण अफ्रीका के लिए मफाका ने सर्वाधिक 4 विकेट अपने नाम किये।
जवाबी पारी में खेलते हुए दक्षिण अफ्रीकी टीम नहीं टिक पाई और 9 विकेट पर 161 का स्कोर ही हासिल कर पाई। अफ्रीकी टीम के लिए रिकेल्टन ने सर्वाधिक 71 रनों की पारी खेली। उनके अलावा स्टब्स ने 37 रनों की पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया के लिए हेजलवुड और ड्वारसइस ने 3-3 विकेट झटके।












Click it and Unblock the Notifications