'ICC प्लेयर ऑफ द मंथ' के लिए तीन खिलाड़ी हुए नॉमिनेट, ये भारतीय हुआ शामिल

नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने दिसंबर 2021 के लिए प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड के लिए तीन खिलाड़ी नॉमिनेट किए। लिस्ट में एक भारतीय खिलाड़ी को भी शामिल किया गया है। लिस्ट में जगह बनाने वाले 3 नाम मयंक अग्रवाल, एजाज पटेल और मिशेल स्टार्क हैं। मयंक अग्रवाल पिछले साल दिसंबर में बल्ले से शानदार फॉर्म में थे। उन्होंने जो 4 टेस्ट पारियां खेलीं, उनमें 276 रन बनाए । अग्रवाल ने दिसंबर 2021 में भी 2 अर्धशतक और एक शतक भी लगाया था। अग्रवाल ने मुंबई के वानखेड़े में हुए न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार जीता था।

ICC Player of the Month

अन्य 2 खिलाड़ी जिन्हें नामांकित किया गया है, वे हैं ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क और न्यूजीलैंड के स्पिनर एजाज पटेल। स्टार्क ने दिसंबर 2021 में इंग्लैंड की ओर से खेले गए 3 एशेज टेस्ट मैचों में 14 विकेट लिए और कंगारुओं को 3-0 की बढ़त दिलाने और एशेज सीरीज जीतने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। साथ ही दूसरी ओर उन्होंने 58.50 की शानदार औसत के साथ 117 रनों का भी योगदान दिया । दूसरे टेस्ट में स्टार्क ने छह विकेट लिए थे, साथ ही 58 रन भी बनाए थे। वहीं तीसरे टेस्ट में भी उनका प्रदर्शन शानदार रहा था।

यह भी पढ़ें- मैदान पर लाैटेंगे मोहम्मद कैफ और स्टुअर्ट बिन्नी, इस टीम में हुए शामिल

वहीं एजाज पटेल ने भी एक खास रिकाॅर्ड अपने नाम करते हुए इतिहास में अपना नाम दर्ज कर लिया। वह एक टेस्ट पारी में 10 विकेट लेने वाले न्यूजीलैंड के पहले क्रिकेटर बन गए। बाएं हाथ के स्पिनर एजाज ने मुंबई में भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट की पहली पारी में 10 विकेट झटके, और उसके बाद दूसरी पारी में चार विकेट लिए और मैच में कुल 14 विकेट लेकर सुर्खियां बटोर लीं थी। हालांकि, उनका ये प्रदर्शन काम नहीं आया था क्योंकि भारत ने 372 रनों से मैच अपने नाम कर लिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+