भारत के न्यूजीलैंड दौरे पर कुल 3 मैच बारिश ने किए अपने नाम, जबकि 1-1 में दोनों टीमों को मिली जीत

India tour of New Zealand भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे मैच बारिश के कारण रद्द हो गया है। यह मुकाबला क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल मैदान पर खेला जा रहा था और टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 220 रन का लक्ष्य दिया था। भारतीय टीम 47.3 ओवर में 219 रनों पर सिमट गई थी। लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम 18 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 104 रन बना चुकी थी कि तभी बारिश ने मैच को रोक दिया। कई घंटों तक बारिश रूकने का इंतजार किया गया, लेकिन आखिरकार बारिश की वजह से मैच को रद्द कर दिया गया और इसी के साथ भारत का न्यूजीलैंड दौरा समाप्त हो गया।

India tour of New zealand

बारिश की भेंट चढ़ गया पूरा दौरा

आपको बता दें कि भारतीय टीम का यह दौरा एक तरह से बराबरी पर समाप्त हुआ है, क्योंकि कुछ इसी तरह भारत ने टी20 सीरीज में जीत दर्ज की थी। भारत ने भी तीन टी20 मैचों की सीरीज को भी 1-0 से जीता था। वहां भी एक मैच बारिश की वजह से रद्द हुआ था और एक मुकाबला टाई हुआ था। वनडे सीरीज में भी हाल कुछ ऐसा ही रहा। यहां भी दो मैच बारिश के कारण रद्द हो गए, जबकि एक मैच न्यूजीलैंड ने जीता था।

3 मैच को बारिश ने जीता

बता दें कि भारत के न्यूजीलैंड दौरे पर कुल 3 मुकाबले पूरी तरह से बारिश की भेंट चढ़ गए। इनमें वनडे सीरीज के दो मैच और टी20 सीरीज का एक मैच शामिल है। टी20 सीरीज का एक मैच बारिश की वजह से टाई भी हो गया था। इस दौरे पर एक मैच न्यूजीलैंड ने और एक मैच भारत ने जीता।

न्यूजीलैंड टूर खत्म होने के बाद अब टीम इंडिया बांग्लादेश का दौर करेगी, जिसकी शुरुआत 4 दिसंबर से हो रही है। भारतीय टीम इस दौरे पर पहले तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी। इसके बाद 14 दिसंबर से दो टेस्ट मैचों की सीरीज शुरू होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+