IPL 2023 में लगेगा ग्लैमर का तड़का, जानिए सनराइजर्स हैदराबाद की CEO काव्या मारन के बारे में?
आज आईपीएल मिनी ऑक्शन में ग्लैमर का तड़का भी लगेगा, क्योंकि सनराइजर्स हैदराबाद की सीईओ काव्या मरान अपने फैंस को नजर आएंगी। वैसे दुनिया की सबसे बड़ी टी20 लीग आईपीएल हर साल ग्लैमर्स चेहरों की वजह से सुर्खियों में रहती है।
IPL 2023 glamorous 'mystery girls' आईपीएल 2023 के आगाज से पहले आज मिनी ऑक्शन का मंच कोच्चि में लगेगा, जहां 405 खिलाड़ियों पर 10 फ्रेंचाइजी बोली लगाएंगी। आज आईपीएल मिनी ऑक्शन में ग्लैमर का तड़का भी लगेगा, क्योंकि सनराइजर्स हैदराबाद की सीईओ काव्या मरान अपने फैंस को नजर आएंगी। वैसे दुनिया की सबसे बड़ी टी20 लीग आईपीएल हर साल कुछ ग्लैमर्स चेहरों की वजह से अच्छी खासी चर्चाओं में रहती है। पिछले साल आईपीएल में कई 'मिस्ट्री गर्ल्स' सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं, जो इस बार भी नजर आने वाली हैं और इनके फैंस इनका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
जानिए इन 'मिस्ट्री गर्ल्स' के बारे में
आईपीएल के पिछले सीजन में आरसीबी की प्रशंसक दीपिका घोष से लेकर आरती बेदी और श्रुति तुली तक, आईपीएल की 'मिस्ट्री गर्ल्स' सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हुई थीं। इनके ग्लैमसर लुक ने पिछले सीजन में खूब सुर्खियां बटोरी थीं। आइए हम आपको इनके बारे में एक-एक कर बताते हैं:-

आरती बेदी
आईपीएल के पिछले सीजन में 10 अप्रैल को खेले गए कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबले में आरती बेदी को कैमरे पर देखा गया था। आरती इस मैच में केकेआर को सपोर्ट कर रही थीं और कैमरे पर उनके आते ही उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई थीं। आरती की सफेद क्रॉप टॉप की फोटों ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था।

काव्या मारन
सनराइजर्स हैदराबाद फ्रेंचाइजी की सीईओ काव्या मारन पिछली सीजन की नीलामी के दौरान सबसे बड़ी मिस्ट्री गर्ल बन गई थीं। दरअसल नीलामी के दौरान उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हुईं। उसके बाद तो उनकी फैन फॉलोइंग में तेजी से इजाफा हुआ। उस वक्त काव्या को 'नेशनल क्रश' तक कहा जाने लगा था। काव्या के पिता कलानिधि मारन सनराइजर्स हैदराबाद फ्रेंचाइजी के मालिक हैं।

श्रुति तुली
आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की फैन श्रुति तुली को पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में देखा गया था। अंबाती रायडू के एक शॉट को चीयर करते वक्त जब श्रुति कैमरे पर आईं थीं तो उनकी वो फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई थी।












Click it and Unblock the Notifications