बेहद खूबसूरत हैं इन 5 विंडीज क्रिकेटरों की पत्नियां, नंबर 3 वाली के होते हैं खूब चर्चे

स्पोर्ट्स डेस्क : क्रिकेट एक ऐसा खेल है जहां मैदान पर खिलाड़ियों के चाैकों-छक्कों की बरसात देखने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं। वहीं कई खिलाड़ी गेंदबाजी या फिर अद्भुत फील्डिंग के जरिए मशहूर हो जाते हैं। लेकिन कई खिलाड़ी ऐसे भी हैं जो मैदान पर छाते हैं तो उनकी पत्नियां सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरों के कारण फैंस का ध्यान अपनी ओर खींची रखती हैं। जब कोई बल्लेबाज रन उगलता है तो कैमरामैन भी स्टेडियम में बैठी उसकी पत्नी पर फोकस करने से नहीं चूकते। विंडीज क्रिकेटर्स टी20 में अपनी धाकड़ बल्लेबाजी के लिए पूरी दुनिया में मशहूर हैं। लेकिन रेस में उनकी पत्निया भी पीछे नहीं रहतीं जो अपनी खूबसूरती के कारण चर्चा में बनी रहती है। कुछ विंडीज क्रिकेटरों की पत्नियां तो किसी माॅडल से कम नहीं लगती। तो ऐसे में आइए जानें उन 5 विंडीज क्रिकेटर्स की पत्नियों के बारे में जो अपनी खूबसूरत अदाओं के चलते कईयों का ध्यान अपनी ओर खींचती हैं, जिसमें तीसरे नंबर वाली तो जोड़ी खूब चर्चा में रहती है।
यह भी पढ़ें- IPL Auction : एक टीम कितने खिलाड़ी खरीदेगी, कहां होगा LIVE, जानें खास बातें

1. जेन्ना अली
ये हैं किरोन पोलार्ड की पत्नी। जेन्ना अली अपनी खूबसूरत अदाओं के चलते कई बार चर्चा में आती हैं। किरो पोलार्ड मैदान पर लंबे छक्के लगाने के लिए जाने जाते हैं तो वहीं उनकी पत्नी जेन्ना का हुसन देख कोई भी उनका कायल हो जाए। जेन्ना इंस्टाग्राम पर बेहद एक्टिव रहती हैं, जहां वह आए दिन पोलार्ड के साथ रोमांटिक मूड में भी कई तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। यही कारण है कि जेन्ना के इंस्टाग्राम पर 1 लाख 20 हजार से ज्यादा फोलोअर्स हैं। जेन्ना को कई बार आईपीएल में भी पोलार्ड को चियर करते देखा गया है। पोलार्ड ने जेन्ना के साथ साल 2012 में शादी की थी। दोनों ने एक-दूसरे को 2005 से डेट करना शुरू किया था। पोलार्ड की पत्नी का स्पोर्ट्स से जुड़े बिजनेस में बड़ा नाम है जो खुद का ब्रांड चलाती हैं। वे अपने होमटाऊन में स्पोर्ट्स एसेसीरीज का ब्रांड चलाती है। ब्रांड का नाम केजे स्पोर्ट्स एंड एसेसीरीज है।

2. नताशा
'यूनिवर्स बॉस' क्रिस गेल की पत्नी नताशा बेरिज भी अपनी हाॅट अदाओं के चलते फेमस हैं। नताशा के इंस्टाग्राम पर 39 हजार 600 से ज्यादा फोलोअर्स हैं। वह अपनी तस्वीरें इसपर शेयर करती रहती हैं। जिस तरह फैंस को गेल का हसी भरा चेहरा हर समय देखने को मिलता है उसी तरह नताशा भी हमेशा खुश ही नजर आती हैं। नताशा अपने घर में खूब पार्टियां करती हैं, जहां उनके कई दोस्त भी माैजूद रहते हैं। गेल ने नताशा के साथ साल 2009 में शादी की थी। नताशा भी किसी मॉडल से कम नहीं दिखतीं।

3. जेमिस लोरा
जब बात होती है दुनिया के किसी क्रिकेटर की सबसे हाॅट पत्नी का तो नाम आंद्रे रसेल का आता है। रसेल की पत्नी जेमिस लोरा को क्रिकेट जगत में सबसे हाॅट माना जाता है। लोरा पेशे से ही एक मशहूर माॅडल है। यह जोड़ी क्रिकेट जगत की सबसे चर्चित जोड़ी है। जब भी आंद्रे रसेल मैदान पर कहर भरपाते हैं तो फैंस उनकी पत्नी को ट्रेंड में लाने का माैका नहीं छोड़ते। लोरा ने हाल ही में ब्लैक बिकिनी पहनकर बीच के किनारे से एक हाॅट तस्वीर फैंस के साथ साझा की। लोरा इंस्टाग्राम पर बेहद एक्टिव रहती हैं। उनके 3 लाख 56 हजार से ज्यादा फोलोअर्स हैं, जिनके लिए वह आए दिन अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। दोनों ने साल 2014 में सगाई की थी और फिर 2016 में शादी के बंधन में बंध गए थे।

4. जैसिका
ये हैं धुरंधर कार्लोस ब्रेथवेट की पत्नी जैसिका। ब्रैथवेट ने साल 2016 टी20 विश्व कप फाइनल में लगातार 4 छक्के लगाकर विंडीज को चैंपियन बनाया था। उस समय ब्रेथवेट जैसिक का डेट करते थे, लेकिन किसी को इसकी भनक तक नहीं थी। ध्यान देने वाली बात यह है कि जैसिका सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं रहती हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 706 फोलोअर्स हैं, साथ ही उन्होंने अकाउंट प्राइवेट रखा हुआ है। जैसिका पेशे से फिजियोथैरेपिस्ट हैं। दोनों ने शादी करने से पहले पांच साल तक एक दूसरे को डेट किया था। फिर जून 2018 में इन दोनों ने शादी रचाई थी। अब जैसिका ने एक बेटी को जन्म दिया है, जिसका नाम डेन रोज ब्रैथवेट रखा है।

5. कैथी डेनियल
पूर्व कप्तान सैमी की पत्नी का नाम कैथी डेनियल है। कैथी एक मशहूर मॉडल रह चुकी हैं, जो अपनी खूबसूरती की वजह से अभी भी काफी लोकप्रिय हैं। वह 2007 में मिस अर्थ सेंट लूसिया रहीं। सैमी की कप्तानी में विंडीज ने 2012 और 2016 में टी20 विश्व कप जीता था। फिर सैमी का करियर काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा, लेकिन उनकी पत्नी ने उनका बखूबी साथ दिया है। साल 2008 में कैथी नेशनल कार्निवल क्वीन का खिताब भी जीता था, जिस कारण उन्हें क्वीन नाम से भी पुकारा जाने लगा।
-
Rahul Banerjee Postmortem रिपोर्ट में शॉकिंग खुलासा, सामने आया ऐसा सच, पुलिस से लेकर परिवार तक के उड़े होश -
Gold Rate Today: मार्च के आखिर में फिर सस्ता हुआ सोना, डेढ़ लाख के नीचे आया भाव, ये है 22k और 18K गोल्ड रेट -
Nitish Kumar Resigns: नीतीश कुमार का बड़ा फैसला, MLC पद से इस्तीफा, मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने पर सस्पेंस -
UPPSC Topper: कौन हैं नेहा पंचाल? UPPSC की बनीं टॉपर, दूसरे और तीसरे नंबर पर किसने मारी बाजी, टॉप-25 की लिस्ट -
Love Story: सनातन धर्म की तुलना 'मच्छर' से करने वाले उदयानिधि को हुई थी पहली नजर में मोहब्बत, कौन है पत्नी? -
Prakash Raj Caste: 4 बच्चों के पिता प्रकाश राज किस जाति से हैं? पहली पत्नी को क्यों तलाक देकर की दूसरी शादी? -
Pink Elephant: 'चंद लाइक्स के लिए घिनौनी हरकत', कौन है ये फोटोग्राफर जिसने हाथी को रंगा गुलाबी? मचा बवाल -
LPG संकट के बीच केरोसिन सप्लाई फिर शुरू, पेट्रोल पंप पर बिकेगा मिट्टी का तेल, सरकार का जानें पूरा फैसला -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 30 March: आज के मैच का टॉस कौन जीता- राजस्थान रॉयल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स -
'Pushpa' की 26 साल की इस एक्ट्रेस ने पहनी ऐसी ड्रेस, मिनटों में वीडियो हुआ वायरल, लोग बोले- ये क्या पहन लिया? -
Iran America War: 'भारत ही युद्ध रूकवा सकता है', ईरान ने अमेरिकी शांति प्रस्ताव कचरे के डिब्बे में फेंका -
Trump Warning Iran: ‘तेल भी लेंगे, खार्ग आईलैंड पर भी कब्जा करेंगे', ट्रंप का दावा- 20 जहाज तेल भेज रहा ईरान











Click it and Unblock the Notifications