IPL Auction : एक टीम कितने खिलाड़ी खरीदेगी, कहां होगा LIVE, जानें खास बातें
नई दिल्ली। सभी 10 इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) फ्रेंचाइजी 2022 के आयोजन के लिए मेगा नीलामी को लेकर प्लान तैयार करने में व्यस्त हैं। नीलामी का कार्यक्रम 12 और 13 फरवरी को बेंगलुरु में होगा। इस बार अहमदाबाद और लखनऊ के जुड़ने से रोमांच और भी देखने को मिलेगा। 2011 सीजन के बाद पहली बार, कुल 10 टीमें खिताब के लिए लड़ेंगी। लेकिन इससे पहले आइए जानें नीलामी को लेकर खास बातें, जो जानना है बेहद जरूरी-
यह भी पढ़ें- IPL Auction : ये हैं वो टाॅप-3 विदेशी विकेटकीपर, जो बिक सकते हैं करोड़ों में

नीलामी कहां और कब होगी?
आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन दो दिन तक चलेगा, जो 12 और 13 फरवरी को बेंगलुरु में होगा। यह कार्यक्रम दोनों दिन दोपहर 12:00 बजे शुरू होगा।
लाइव स्ट्रीमिंग और टेलीकास्ट कहां देखें?
स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क भारत में आईपीएल 2022 का आधिकारिक प्रसारक है और इसलिए, बोली लगाने के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण वहीं करेगा। स्टार स्पोर्ट्स हिंदी, इंग्लिश में लाइव दिखाएगा। साथ ही ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग देखने के लिए प्रशंसक डिज्नी+हॉटस्टार पर भी जा सकते हैं।
कितने खिलाड़ियों की लगेगी बोली?
नीलामी के लिए कुल 1214 खिलाड़ियों ने अपना नाम दर्ज कराया था, जहां 896 भारतीय खिलाड़ी थे, वहीं 318 विदेशों से थे। अब शार्टलिस्ट जो जारी की है, उसमें 590 खिलाड़ी हैं जो नीलामी में दिखेंगे। नीलामी में 370 भारतीय और 220 विदेशी हैं।

एक टीम कितने खिलाड़ी खरीद सकती है?
हर फ्रेंचाइजी अपने साथ कुल 25 खिलाड़ी जोड़ेगी, जिसमें 7 खिलाड़ी विदेशी होंगे। उदाहरण के लिए- चेन्नई ने 4 खिलाड़ी रिटेन किए हैं। अब वह नीलामी के समय बचे हुए पैसों से 21 खिलाड़ी खरीद सकती है।
सभी टीमों की वर्तमान टीम क्या है?
चेन्नई सुपर किंग्स
रवींद्र जडेजा (INR 16 करोड़), एमएस धोनी (INR 12 करोड़), मोइन अली (INR 8 करोड़), रुतुराज गायकवाड़ (INR 6 करोड़)
मुंबई इंडियंस
रोहित शर्मा (INR 16 करोड़), जसप्रीत बुमराह (INR 12 करोड़), सूर्यकुमार यादव (INR 8 करोड़), कीरोन पोलार्ड (INR 6 करोड़)
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
विराट कोहली (INR 15 करोड़), ग्लेन मैक्सवेल (INR 11 करोड़), मोहम्मद सिराज (INR 7 करोड़)
सनराइजर्स हैदराबाद
केन विलियमसन (INR 14 करोड़), अब्दुल समद (INR 4 करोड़), उमरान मलिक (INR 4 करोड़)
राजस्थान रॉयल्स
संजू सैमसन (₹14 करोड़), जोस बटलर (INR 10 करोड़), यशस्वी जायसवाल (INR 4 करोड़)
कोलकाता नाइट राइडर्स
आंद्रे रसेल (INR 12 करोड़), वरुण चक्रवर्ती (INR 8 करोड़), वेंकटेश अय्यर (INR 8 करोड़), सुनील नरेन (INR 6 करोड़)
दिल्ली कैपिटल्स
ऋषभ पंत (INR 16 करोड़), अक्षर पटेल (INR 9 करोड़), पृथ्वी शॉ (INR 7.5 करोड़), Anrich Nortje (INR 6.5 करोड़)
पंजाब किंग्स
मयंक अग्रवाल (12 करोड़ रुपये), अर्शदीप सिंह (4 करोड़ रुपये)
अहमदाबाद
हार्दिक पांड्या (INR 15 करोड़), राशिद खान (INR 15 करोड़), शुभमन गिल (INR 8 करोड़)
लखनऊ
केएल राहुल (17 करोड़ रुपये), मार्कस स्टोइनिस (9.2 करोड़ रुपये), रवि बिश्नोई (4 करोड़ रुपये)
सभी टीमों के पास कितना पैसा बचा है?
सभी 10 फ्रेंचाइजी को 90 करोड़ रुपए खर्च करने की अनुमति थी। टीमों ने इसमें कुछ पैसे खिलाड़ी रिटेन करने के लिए खर्च किए। अब बजट और उपलब्ध स्लॉट के अनुसार सभी फ्रेंचाइजियों को नीलामी की रणनीति बनानी होगी।
पीबीकेएस - 72 करोड़
एसआरएच - 68 करोड़
आरआर - 62 करोड़
डीसी - 47.5 करोड़
लखनऊ-60 करोड़
अहमदाबाद- 53 करोड़
आरसीबी - 57 करोड़
मुंबई - 48 करोड़
सीएसके - 48 करोड़
केकेआर - 48 करोड़

काैन से देश से काैन खिलाड़ी हैं नीलामी में शामिल?
ऑस्ट्रेलिया: पैट कमिंस, डेविड वार्नर, स्टीव स्मिथ, मिशेल मार्श, मैथ्यू वेड, जोश हेजलवुड, एडम ज़म्पा, आरोन फिंच, मार्नस लाबुशेन, नाथन कूल्टर-नाइल, क्रिस लिन, डेनियल सैम्स, बेन मैकडरमोट, जोशुआ फिलिप, जेसन बेहरेनडोर्फ, नाथन एलिस, एंड्रयू टाय, टिम डेविड, बेन द्वारशुइस, उस्मान ख्वाजा, बेन कटिंग, मोइसेस हेनरिक्स, सीन एबॉट, रिले मेरेडिथ, केन रिचर्डसन, हेडन केर, तनवीर संघ, कुर्टिस पैटरसन, एश्टन एगर, वेस्ली एगर, बिली स्टेनलेक, एलेक्स रॉस, जेम्स फॉल्कनर, डी'आर्सी शॉर्ट, जैक वाइल्डरमुथ, जोएल पेरिस, जेक वेदरल्ड, मैट केली, हिल्टन कार्टराइट, क्रिस ग्रीन, नाथन मैकएंड्रयू, टॉम रोजर्स, लियाम गुथरी, लियाम हैचर, जेसन संघा, मैथ्यू शॉर्ट, एडन काहिल
अफगानिस्तान: मोहम्मद नबी, मुजीब ज़दरान, नूर अहमद, क़ैस अहमद, नजीबुल्लाह ज़दरान, रहमानुल्ला गुरबाज़, फ़ज़लहक़ फ़ारूक़ी, ज़ाहिर ख़ान, वकार सलामखील, हज़रतुल्लाह ज़ज़ई, करीम जनत, नवीन उल हक, इज़हरुलहक़ नवीद, शाहिद, हशमतुल्लाह , शफीकुल्लाह गफ़ारी
बांग्लादेश: शाकिब अल हसन, मुस्तफिजुर रहमान, लिटन दास, तस्कीन अहमद, शोरफुल इस्लाम
इंग्लैंड: जेसन रॉय, जॉनी बेयरस्टो, सैम बिलिंग्स, मार्क वुड, आदिल राशिद, डेविड मालन, इयोन मॉर्गन, क्रिस जॉर्डन, लियाम लिविंगस्टोन, एलेक्स हेल्स, जोफ्रा आर्चर, जॉर्ज गार्टन, टायमल मिल्स, रीस टॉपली, टॉम कोहलर-कैडमोर, जेम्स विंस, लुईस ग्रेगरी, साकिब महमूद, लॉरी इवांस, बेनी हॉवेल, जैकब लिंटोट, डेविड विली, क्रेग ओवरटन, समित पटेल
आयरलैंड: पॉल स्टर्लिंग, जोश लिटिल, कर्टिस कैंपर, मार्क अडायर, गैरेथ डेलानी
न्यूजीलैंड: स्कॉट कुगलेइजन, लॉकी फर्ग्यूसन, जेम्स नीशम, ईश सोढ़ी, फिन एलन, डेवोन कॉनवे, डेरिल मिशेल, मिशेल सेंटनर, ग्लेन फिलिप्स, टिम सेफर्ट, एडम मिल्ने, टॉड एस्टल, मार्टिन गप्टिल
दक्षिण अफ्रीका: क्विंटन डी कॉक, फाफ डु प्लेसिस, कैगिसो रबाडा, डेविड मिलर, इमरान ताहिर, देवाल्ड ब्रेविस, एडेन मार्कराम, मार्को जेनसेन, लुंगी एनगिडी, तबरेज़ शम्सी, रस्सी वैन डेर डूसन, ड्वेन प्रिटोरियस, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, जेनमैन मालन, रिले रोसौव, मर्चेंट डी लैंग, जुबैर हमजा, रयान रिकेल्टन, वेन पार्नेल, डेरिन डुपाविलॉन, डोनावन फरेरा, गेराल्ड कोएत्ज़ी, नंद्रे बर्गर, सिसांडा मगला, एंडिले फेहलुकवेओ, मिगेल प्रिटोरियस, कॉर्बिन बॉश, ओटनील बार्टमैन, बेयर स्वानपोल, जोहान वैन डाइको
श्रीलंका: वनिन्दु हसरंगा, दुष्मंथा चमीरा, महेश थीक्षाना, चरित असलंका, निरोशन डिकवेला, कुसल मेंडिस, कुसल परेरा, अकिला धनंजय, भानुका राजपक्षे, मथीशा पथिराना, अविष्का फर्नांडो, पथुम निस्सारका, चमिका करुणारत्ने, केविन दास , लाहिरु कुमारा, इसुरु उदाना, नुवान तुषारा, दनुष्का गुणथिलका, धनंजय लक्षन, सीक्कुगे प्रसन्ना, दुनिथ वेलालेज
वेस्टइंडीज: शिमरोन हेटमायर, ड्वेन ब्रावो, जेसन होल्डर, निकोलस पूरन, डोमिनिक ड्रेक्स, ओडियन स्मिथ, शेल्डन कॉटरेल, एविन लुईस, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, आंद्रे फ्लेचर, शाई होप, ओबेद मैककॉय, हेडन वॉल्श, ब्रैंडन किंग , फैबियन एलन, रोस्टन चेज़, अकील होसेन, अल्ज़ारी जोसेफ, केनर लुईस, डैरेन ब्रावो, शमरा ब्रूक्स, कार्लोस ब्रैथवेट, कीमो पॉल, जेडन सील्स, जॉन रस जग्गेसर, फिदेल एडवर्ड्स, ओशेन थॉमस, काइल मेयर्स, रेमन रीफर, नईम यंग, रयान जॉन, मार्क दयाल
जिम्बाब्वे: आशीर्वाद मुजरबानी
नामीबिया: रूबेन ट्रम्पेलमैन, जे स्मिट, डेविड वीज
नेपाल: संदीप लामिछाने
स्कॉटलैंड: ब्रैड व्हील, सफयान शरीफ
यूएसए: अली खान












Click it and Unblock the Notifications