शेन वाॅर्न की माैत पर आया थाई पुलिस का बयान, अब ऐसे होगी आगे की जांच
नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के महान खिलाड़ी शेन वार्न की माैत ने सभी को दुख में डाल दिया। वाॅर्न अभी 52 साल के थे और उनकी हार्ट अकैट से अचानक जान गई। ऐसी भी अटकलें लगाई जा रही हैं कि वार्न की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई। हालांकि, अब थाई पुलिस की ओर से बड़ा बयान आया है और उन्होंने फिलहाल बताया है कि वार्न की मौत में कुछ भी संदिग्ध नहीं है।
Recommended Video
यह भी पढ़ें- भले ही दुनिया में नहीं रहे शेन वाॅर्न, लेकिन उनके ये रिकाॅर्ड टूटना हैं मुश्किल

दिया ये बयान
थाई पुलिस ने कहा कि शेन वार्न और तीन अन्य दोस्त कोह समुई में एक निजी विला में रह रहे थे। जब शेन वाॅर्न खाना खाने नहीं पहुंचे तो एक दोस्त जब उनके पास गया गया तो वाॅर्न बेहोश पाए गए थे। बाद में उन्हें बचाया नहीं जा सका। पुलिस के एक अधिकारी चचाविन नाकमुसिक ने फोन पर रॉयटर्स को बताया, "दोस्त ने उस पर सीपीआर किया और एक एम्बुलेंस को फोन किया।" पुलिस ने आगे कहा, ''फिर अस्पताल से इमरजेंसी पहुंची और 10-20 मिनट के लिए एक और सीपीआर किया। वॉर्न को एम्बुलेंस द्वारा थाई इंटरनेशनल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। ऑस्ट्रेलियाई के शरीर को पोस्टमार्टम के लिए कोह समुई अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया था।''

अब ऐसे होगी आगे की जांच
थाई पुलिस ने शनिवार को कहा कि एक फोरेंसिक टीम उस विला का निरीक्षण करेगी। थाई पुलिस ने कहा कि विला का निरीक्षण किया जाएगा और वे वॉर्न के दोस्तों से भी बयान लेने के लिए तैयार हैं, जो क्रिकेटर के साथ थाईलैंड की यात्रा पर गए थे। मौत से जुड़े मामले में बयानों को कानूनी प्रक्रिया के हिस्से के रूप में लिया जाएगा। चाचाविन ने कहा कि वाॅर्न के दोस्त मौत का कारण नहीं जानते थे लेकिन इसे संदिग्ध नहीं मान रहे थे। ऑस्ट्रेलिया के विदेश मंत्री मारिस पायने ने कहा कि अधिकारियों ने थाईलैंड में वार्न के दोस्तों से बात की थी और आगे की सहायता की पेशकश करने के लिए शनिवार को कोह समुई की यात्रा करेंगे।

सदमे में क्रिकेट बिरादरी
वार्न के निधन ने क्रिकेट बिरादरी के लिए सदमे की लहरें ला दीं क्योंकि प्रशंसकों और क्रिकेटरों ने समान रूप से महान क्रिकेटर के निधन पर शोक व्यक्त किया। भारत, श्रीलंका, पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलियाई टीमों ने शनिवार को मोहाली और रावलपिंडी में टेस्ट के दौरान वार्न को श्रद्धांजलि के रूप में काली पट्टी बांधी थी।












Click it and Unblock the Notifications