Team India Schedule 2024: साल 2024 में इन टीमों से होगा भारत का सामना, यहां जानें पूरा शेड्यूल

Team India Schedule 2024: साल 2023 भारतीय क्रिकेट के लिए शानदार रहा। भारतीय टीम ने कई द्वपक्षीय सीरीज जीतने में कामयाबी हासिल की। हालांकि टीम इस साल भी एक भी आईसीसी ट्रॉफी अपने नाम नहीं कर सकी। भारतीय टीम के पास साल 2023 में दो आईसीसी ट्रॉफी जीतने का मौका था। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप और वनडे वर्ल्ड कप का खिताब भारतीय टीम जीत सकती थी। भारतीय टीम ने दोनों ही टूर्नामेंट के फाइनल तक का सफर तय किया था। लेकिन फाइनल मुकाबले में दोनों ही जगह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उसे हार का सामना करना पड़ा।

टी-20 वर्ल्ड कप पर होगी नजर: साल 2023 के बाद अब सबकी उम्मीदें अगले साल होने वाले टूर्नामेंट और सीरीज पर टिक हुई है। साल 2024 में भारतीय टीम कई बड़े मुकाबले खेलने वाली है। इसमें टी-20 वर्ल्ड कप भी शामिल है। टी-20 वर्ल्ड कप का टूर्नामेंट साल 2024 के जून में खेला जाएगा। जिस पर फैंस की नजरे बनी हुई है। टी-20 वर्ल्ड कप के अलावा भी भारतीय टीम साल 2024 में कई टीमों के साथ वनडे टेस्ट और टी-20 सीरीज खेलने वाली है।

Team India Schedule 1

मौजूदा समय में भारतीय टीम साउथ अफ्रीका दौरे पर है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला 3 जनवरी से कपटाउन में खेला जाना है। इस सीरीज के खत्म होने के बाद 11 जनवरी से भारतीय टीम अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेलेगी। वहीं जनवरी के आखिर में भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचो की टेस्ट सीरीज खेला जाना है।

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद अप्रैल मई में आईपीएल 2024 का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद जून में टी-20 वर्ल्ड कप होना है। जबकि जुलाई में भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ 3 वनडे और तीन टी-20मैच खेलने वाली है। आइए एक नजर डालते हैं उन टीमों पर जिनके खिलाफ साल 2024 में भारतीय टीम मुकाबले खेलेगी।

साल 2024 में ऐसा रहेगा भारतीय टीम का शेड्यूल

3 जनवरी - 7 जनवरी- साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरा टेस्ट मैच

11 जनवरी - भारत vs अफगानिस्तान, पहला टी-20
14 जनवरी - भारत vs अफगानिस्तान, दूसरा टी-20
17 जनवरी - भारत vs अफगानिस्तान, तीसरा टी-20

25 जनवरी - 29 जनवरी पहला इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट - हैदराबाद
2 फरवरी - 06 फरवरी - इंग्लैंड के खिलाफ दूसरा टेस्ट- विशाखापत्तनम
15 फरवरी - 19 फरवरी - इंग्लैंड के खिलाफ तीसरा टेस्ट राजकोट
23 फरवरी - 27 फरवरी - इंग्लैंड के खिलाफ चौथा टेस्ट रांची
07 मार्च- 11 मार्च - इंग्लैंड के खिलाफ पांचवां टेस्ट धर्मशाला
मार्च से मई- आईपीएल 2024 का आयोजन

टी-20 वर्ल्ड कप पर रहेगी नजर

जून- टी20 वर्ल्ड कप 2024 (यूएसए और वेस्टइंडीज)
जुलाई- 3 टी-20, 3 वनडे श्रीलंका के खिलाफ (बाहर)
सितंबर- दो टेस्ट, तीन टी-20 बांग्लादेश के खिलाफ (घर में)
अक्टूबर- 3 टेस्ट न्यूजीलैंड के खिलाफ (घर में)
नवंबर-दिसंबर- 5 टेस्ट ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ (बाहर)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+