' हम आपके हैं ...', क्रिकेटर मुकेश ने खोला लाइफ का सबसे बड़ा राज, पत्नी दिव्या के बारे में कही ये बात

Mukesh Kumar Love Story: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मुकेश कुमार इन दिनों अपनी शादी की वजह से चर्चा में हैं, उन्होंने 28 नवंबर 2023 को गोरखपुर में शादी रचाई है, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। मालूम हो कि दिव्या सिंह सारण की रहने वाली हैं और बेइंतहा खूबसूरत हैं। इस शादी के बाद मुकेश के फैमिली ने गोपालगंज में रिसेप्शन पार्टी रखी थी, जिसकी तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने थे।

Mukesh Kumar

वैसे तो हाई प्रोफाइल रिसेप्शन पार्टी होने की वजह से इसकी चर्चा होना लाजिमी ही था लेकिन एक और खास वजह से ये पार्टी लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बनी,दरअसल क्रिकेटर ने खुद इस पार्टी में अपनी और दिव्या सिंह की लवस्टोरी के बारे में खुलासा किया। उन्होंने कहा कि 'दिव्या उनकी पहली और आखिरी मोहब्बत है, आज मैं बहुत खुश हूं कि वो मेरी लाइफ पार्टनर बन चुकी है।'

मुकेश की भाभी दिव्या सिंह की बड़ी बहन

दरअसल दिव्या सिंह क्रिकेटर मुकेश कुमार के बड़े भाई की साली हैं यानी की मुकेश की भाभी दिव्या सिंह की बड़ी बहन हैं। दोनों ने साथ में पढ़ाई भी 'है और एक-दूसरे को बहुत अच्छी तरह से जानते भी हैं। फिलहाल मुकेश के इस खुलासे के बाद तो सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई।

'ये तो हम आपके हैं कौन.... वाला सीन हो गया'

लोगों ने दोनों की जोड़ी पर काफी मजे लिए। एक यूजर ने कहा 'ये तो हम आपके हैं कौन.... वाला सीन हो गया।' तो एक यूजर ने लिखा कि 'ये तो रीयल लाइफ वाले सलमान-माधुरी है।' कुल मिलाकर सोशल मीडिया पर कमेंट्स का दौर जारी है।

दक्षिण अफ्रीका के लिए रवाना टीम इंडिया

खैर जिंदगी की पारी अपने लेडी लव के साथ शुरू करने वाले मुकेश कुमार आज साउथ अफ्रीका सीरीज के लिए टीम इंडिया के साथ दक्षिण अफ्रीका के लिए रवाना हो गए हैं।

तीन T20 और तीन वनडे और दो टेस्ट मैच

आपको बता दें कि टीम इंडिया तो दक्षिण अफ्रीका में तीन T20 और तीन वनडे और दो टेस्ट मैच खेलने हैं। और तीनों ही फार्मट में टीम के कप्तान अलग-अलग हैं। टी 20 की कप्तानी सूर्य कुमार के हाथ में हैं तो वहीं वनडे के कैप्टन केएल राहुल हैं और टेस्ट की कप्तानी रोहित शर्मा करेंगे। मुकेश कुमार सीरीज के तीनो फार्मेंट के लिए सेलेक्ट हुए हैं।

IND VS SA टी20 कार्यक्रम

  • 10 दिसंबर 2023 - IND vs SA, पहला टी20
  • 12 दिसंबर - IND vs SA, दूसरा टी20
  • 14 दिसंबर - IND vs SA, तीसरा टी20

IND vs SA वनडे सीरीज का कार्यक्रम

  • 17 दिसंबर - IND vs SA, पहला वनडे
  • 19 दिसंबर - IND vs SA, दूसरा वनडे
  • 21 दिसंबर - IND vs SA, तीसरा वनडे

IND vs SA टेस्‍ट सीरीज का कार्यक्रम

  • 26-30 दिसंबर, पहला टेस्‍ट
  • 3-7 जनवरी, दूसरा टेस्‍ट

IND VS SA टी20 टीम : सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन (विकेटकीपर), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा (उप-कप्तान), वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, दीपक चाहर, यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, ऋतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा।

IND vs SA टेस्‍ट टीम - रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋतुराज गायकवाड़, ईशान किशन (विकेटकीपर), केएल राहुल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह (उप-कप्तान), प्रसिद्ध कृष्णा।

IND VS SA वनडे टीम: केएल राहुल(विकेटकीपर/कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल , मुकेश कुमार, आवेश खान, अर्शदीप सिंह, दीपक चाहर, ऋतुराज गायकवाड़, साई सुदर्शन, तिलक वर्मा, रजत पाटीदार, रिंकू सिंह, श्रेयस अय्यर।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+