IND vs SA: भारत-दक्षिण अफ्रीका फाइनल में बना अजीब संयोग, 17 सालों में पहली बार ऐसा होगा

India vs South Africa: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला खेला जाना है। टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड जैसी धांसू टीम को हराया है। दूसरी तरफ दक्षिण अफ्रीकी टीम ने अफगानिस्तान को पराजित किया है। अब दोनों टीमों के बीच टक्कर है।

टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल मैच में कुल तीसरी बार पहुंची है। इससे पहले खेले गए दो फाइनल में एक बार भारत को जीत दर्ज करने का मौका मिला था। यह साल 2007 की बात है। 2014 में भारतीय टीम को श्रीलंका के सामने फाइनल में हार मिली थी।

india vs south africa

दक्षिण अफ्रीकी टीम के लिए आईसीसी इवेंट में जीत दर्ज करने का यह सुनहरा मौका है। अपने क्रिकेट इतिहास में दक्षिण अफ्रीका ने अब तक कोई भी वर्ल्ड कप इवेंट नहीं जीता है। इस बार उनके पास इतिहास रचने का एक सुनहरा मौका है। दक्षिण अफ्रीकी टीम के लिए काम आसान नहीं है।

टी20 वर्ल्ड कप में 17 सालों में पहली बार एक अनोखा संयोग देखने को मिल रहा है। भारत और दक्षिण अफ्रीका दोनों ही टीमों के साथ यह हुआ है। भारतीय टीम लीग चरण से होते हुए सुपर आठ तक आई और सात मैचों में जीत दर्ज की और तक भी मुकाबला नहीं हारा।

ठीक उसी तरह दक्षिण अफ्रीकी टीम का सफर भी रहा है। दक्षिण अफ्रीकी टीम को भी लीग चरण से लेकर सुपर आठ तक किसी भी टीम ने पराजित नहीं किया। अब दो अजेय टीमों के बीच फाइनल मुकाबला होना है और किसी एक ही हार होना निश्चित है।

दोनों ही टीमों की बात की जाए, तो टीम इंडिया के पास बैटिंग और गेंदबाजी अच्छी है और दक्षिण अफ्रीका के साथ भी स्थिति वही है। अफ्रीकी तेज गेंदबाजों ने तहलका मचाया है, तो भारत के स्पिनरों ने धमाका किया है। दोनों टीमों के बीच एक कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+