जब मैं और युवी पा खेलते थे, डरती थी टीमें, पूर्व बल्लेबाज ने बताया क्यों हैं टीम को पंत की जरूरत
T20 वर्ल्ड कप 2022 में टीम इंडिया के पहले मुकाबले की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है और भारत को ऑस्ट्रेलिया वह न्यूजीलैंड के खिलाफ दो वार्म-अप मुकाबले भी खेलने हैं। रोहित शर्मा का कहना है कि वे पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मुकाबले के लिए अपनी अपनी प्लेइंग इलेवन को पहले ही चुन चुके हैं लेकिन एक सवाल अभी भी काफी उत्सुकता पैदा करता है कि इसमें ऋषभ पंत होंगे या फिर दिनेश कार्तिक? यह एक बड़ा सवाल है जो भारतीय टीम को विश्वकप में जाने से पहले भी परेशान कर रहा था।

दिनेश कार्तिक बनाम ऋषभ पंत
यह दोनों ही खिलाड़ी विकेटकीपर हैं और दोनों को एक साथ रखना टीम के कॉन्बिनेशन के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है। हालांकि हाल ही में हुए कुछ मुकाबलों में भारत ने दिनेश कार्तिक को ऋषभ पंत के ऊपर वरीयता दी है लेकिन भारत के पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना ने बताया है कि क्यों बाएं हाथ के बल्लेबाज ऋषभ पंत प्लेइंग इलेवन के हिस्से होनी चाहिए। रैना ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए कहा कि, मैं एक बाएं हाथ के बल्लेबाज को देखना चाहूंगा क्योंकि वह मिडिल में काफी अहम होता है।

गौतम गंभीर, युवराज सिंह और सुरेश रैना
रैना ने उस समय को याद किया जब टीम में गौतम गंभीर, युवराज सिंह और रैना खुद खेला करते थे और यह तीनों ही बाएं हाथ के बल्लेबाज थे जिन्होंने अलग-अलग आईसीसी इवेंट्स में भारतीय टीम की परफॉर्मेंस में बड़ी भूमिका अदा की। रैना ने कहा, नंबर 1 से 6 तक हमारे पास कोई बाएं हाथ का बल्लेबाज नहीं है और मुझे यकीन है कि विपक्षियों के पास दो से तीन बाएं हाथ के गेंदबाज हैं। हमने ऐसा पहले भी देखा है- 2007 का T20 वर्ल्ड कप, 2011 का वनडे वर्ल्ड कप, 2013 की चैंपियंस ट्रॉफी में गौतम, युवी पा और मैंने अहम रोल निभाया था।

ऋषभ पंत एक बाएं हाथ के बल्लेबाज होने के चलते बेहतर हो सकते हैं
"आपको टीम में हार्दिक पांड्या के साथ एक X-फैक्टर को लेकर चलने की जरूरत है और वह कौन होगा? मुझे लगता है कि ऋषभ पंत एक बाएं हाथ के बल्लेबाज होने के चलते बेहतर हो सकते हैं।" कार्तिक ने यह इस सवाल का जवाब दिया जब उनसे पूछा गया कि पंत और दिनेश कार्तिक में उनकी पहली पसंद कौन होगा।
रैना ने कहा कि मिडिल ऑर्डर में बाएं हाथ का बल्लेबाज दाएं हाथ के बल्लेबाज के साथ जो कॉम्बिनेशन बनाता है वह विपक्षी गेंदबाजों की लय को बिगाड़ सकता है। रैना कहते हैं, जब मैं और युवी पा (युवराज सिंह) खेलते थे तो हम विपक्षी गेंदबाजों को डरा देते थे। अब रोहित और राहुल को यह तय करना है कि वह कैसे जाना चाहते हैं। मुझे यकीन है कि वह इसके बारे में सोच रहे होंगे लेकिन वह किसी के साथ भी खेले, हमें बस जीतना है।

पंत ने आस्ट्रेलिया में बहुत अच्छा काम किया है
रैना ने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी जीती है और उन्होंने कहा है कि जो फिनिश कोई भी करे लेकिन यह एक बड़ी जिम्मेदारी है और उस बल्लेबाज को अपने कंधे पर इसको लेना ही होगा। वे आगे कहते हैं, दिनेश कार्तिक के पास यह अवसर है क्योंकि उनको यह रोल दिया गया है। लेकिन मैं यह नहीं कह रहा हूं कि ऋषभ पंत को दिनेश कार्तिक के ऊपर खिलाना चाहिए। सच यह है कि जिसको भी मौका मिले उसको अपने ऊपर बहुत ज्यादा जिम्मेदारी लेनी होगी और मैच जीतना होगा। हां, एक बाएं और दाएं हाथ के बल्लेबाज का कॉन्बिनेशन विपक्षी लय को बिगाड़ सकता है। खासकर ऑस्ट्रेलिया में जहां पर मैदान बड़े होते हैं। वहां पर जरूरी है कि आपके पास मिडिल ऑर्डर में एक बाएं हाथ का बल्लेबाज हो। पंत ने आस्ट्रेलिया में बहुत अच्छा काम किया है और एक टेस्ट सीरीज भी जताई है। तो देखते हैं क्या होता है।












Click it and Unblock the Notifications