VIrat Kohli ने मोहम्मद आमिर को दिया था ये खास तोहफा, पाकिस्तानी गेंदबाज ने मैच से पहले खोला राज
T20 World Cup 2024, IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले का इंतजार फैंस बेसब्री के साथ कर रहे हैं। भारत और पाकिस्तान 9 जून यानी कि रविवार को एक दूसरे से टकराने वाली है। न्यूयॉर्क के नासाउ क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले में एक बार फिर खिलाड़ियों के बीच जोरदार टक्कर देखने को मिल सकती है। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के अपने पहले मुकाबले में आयरलैंड के खिलाफ शानदार तरीके से जीत दर्ज की थी।
मोहम्मद आमिर ने याद किया पुराना किस्सा
पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने भारत के खिलाफ होने वाले मैच से पहले विराट कोहली को लेकर बड़ी बात कही है। आमिर ने बताया किस तरह साल 2016 के टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान विराट कोहली ने उन्हें एक खास तोहफा दिया था। दरअसल, साल 2016 में भारत में ही टी-20 वर्ल्ड कप का आयोजन किया गया था। जहां पाकिस्तान टीम भी हिस्सा लेने आई हुई थी।

कोहली से मिला था स्पेशल गिफ्ट
साल 2016 में कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के बीच टी-20 वर्ल्ड कप का मुकाबला खेला गया था। जिसमें भारतीय टीम को जीत हासिल हुई थी। इस मैच से पहले ईडन गार्डन स्टेडियम पर कोहली जब बल्लेबाजी का अभ्यास कर रहे थे तो पाकिस्तान के कप्तान शाहिद अफरीदी और मोहम्मद आमिर उनसे मिलने आए थे इस दौरान विराट कोहली ने मोहम्मद आमिर को गिफ्ट के तौर पर बल्ला दिया था।
कोहली ने निभाया था अपना वादा
दरअसल, मोहम्मद आमिर ने विराट कोहली से साल 2016 के टी-20 वर्ल्ड कप से पहले ही यह तोहफा मांगा था। जिस पर विराट कोहली ने उनसे वादा किया था कि जब वह टी-20 वर्ल्ड कप खेलने के लिए भारत आएंगे तो उन्हें वह गिफ्ट के रूप में अपना बल्ला जरूर देंगे। विराट कोहली ने अपना यह वादा निभाया। विराट कोहली की तारीफ करते हुए आमिर ने कहा कि वो एक शानदार खिलाड़ी हैं।












Click it and Unblock the Notifications