दिग्गज भारतीय हो सकता है टी20 वर्ल्ड कप से बाहर, रिप्लेस करने के लिए 2 खूंखार खिलाड़ी दौड़ में शामिल
T20 World Cup 2026: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए टी20 वर्ल्ड कप 2026 से ठीक पहले एक ऐसी डरावनी खबर सामने आई है जिसने चयनकर्ताओं और फैंस के होश उड़ा दिए हैं। टीम के स्टार ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर (Washington Sundar) की पसलियों की चोट उम्मीद से कहीं ज्यादा गंभीर निकली है, जिसके चलते अब उनके वर्ल्ड कप से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है।
न्यूज़ीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान लगी यह चोट अब टीम इंडिया के लिए नासूर बनती जा रही है। हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुंदर को पूरी तरह फिट होने में अभी कम से कम दो सप्ताह का समय और लगेगा, लेकिन 7 फरवरी से शुरू हो रहे टूर्नामेंट के लिए समय रेत की तरह हाथ से फिसलता जा रहा है।

वॉशिंगटन सुंदर की खबर ने बीसीसीआई के गलियारों में सन्नाटा पसरा दिया है, क्योंकि वे पावरप्ले में गेंदबाजी और लोअर ऑर्डर में बल्लेबाजी का एक बेहतरीन विकल्प थे। इस शून्य को भरने के लिए बोर्ड ने अब दो बड़े नामों पर दांव लगाने की तैयारी कर ली है। सस्पेंस इस बात को लेकर है कि टीम में एक विशेषज्ञ स्पिनर शामिल किया जाए या फिर एक ऑलराउंडर।
दो खिलाड़ी रिप्लेसमेंट की दौड़ में?
रिपोर्ट्स के अनुसार रवि बिश्नोई और रियान पराग के नाम सबसे ऊपर चल रहे हैं। जहां बिश्नोई अपनी फिरकी से न्यूज़ीलैंड के खिलाफ हालिया टी20 सीरीज में कहर बरपा रहे हैं, वहीं रियान पराग को सुंदर के 'लाइक-टू-लाइक' रिप्लेसमेंट के तौर पर देखा जा रहा है।
बिश्नोई ने किया था धमाल
सच्चाई यह है कि रियान पराग खुद अपनी कंधे की सर्जरी के बाद रिहैब से गुजर रहे हैं, लेकिन चयनकर्ताओं ने उन्हें 2 फरवरी तक मुंबई में रिपोर्ट करने का आदेश देकर सस्पेंस को और गहरा कर दिया है। दूसरी तरफ, रवि बिश्नोई को टीम मैनेजमेंट एक 'बैकअप' के तौर पर तैयार रख रहा है। न्यूजीलैंड के खिलाफ गुवाहाटी टी20 में बिश्नोई ने अपनी गेंदबाजी से तहलका मचाने का काम किया है। उनकी दावेदारी मजबूत दिख रही है।












Click it and Unblock the Notifications