T20 World Cup के बीच पाकिस्तानी खिलाड़ी की शर्मनाक करतूत, होटल में महिला स्टाफ के साथ की गंदी हरकत?
T20 World Cup 2026, Pakistan Players News: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खराब प्रदर्शन के बाद अब पाकिस्तान क्रिकेट एक नए विवाद के भंवर में फंस गया है। टूर्नामेंट के सुपर-8 चरण के दौरान श्रीलंका के कैंडी में ठहरी पाकिस्तानी टीम के एक सीनियर खिलाड़ी पर महिला होटल स्टाफ के साथ दुर्व्यवहार करने का गंभीर आरोप लगा है। रिपोर्ट्स के अनुसार टीम मैनेजमेंट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित खिलाड़ी पर भारी जुर्माना लगाया है।
जानिए आखिर क्या है पूरा मामला? (T20 World Cup 2026, Pakistan Players News)
टेलीकॉम एशिया स्पोर्ट की रिपोर्ट के मुताबिक यह घटना श्रीलंका के खिलाफ पाकिस्तान के आखिरी सुपर-8 मैच से ठीक पहले की है। आरोप है कि खिलाड़ी ने होटल की एक महिला हाउसकीपिंग स्टाफ के साथ बदसलूकी की, जिसके बाद महिला कर्मचारी ने मदद के लिए अन्य कर्मचारियों को बुलाया। मामला बढ़ता देख होटल के अधिकारियों ने तुरंत हस्तक्षेप किया और इसकी आधिकारिक शिकायत पाकिस्तान टीम के मैनेजर नवेद चीमा से की।

मैनेजमेंट ने दी सफाई और माफी
होटल प्रबंधन इस मामले में सख्त कानूनी कार्रवाई चाहता था, लेकिन पाकिस्तानी टीम मैनेजमेंट ने इसे आंतरिक मामला बताते हुए बीच-बचाव किया। मैनेजर नवेद चीमा ने टीम की ओर से होटल स्टाफ से औपचारिक माफी मांगी और खिलाड़ी पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए जुर्माना ठोक दिया। हालांकि, पीसीबी (PCB) ने अभी तक इस खिलाड़ी के नाम का आधिकारिक खुलासा नहीं किया है, लेकिन टीम के भीतर और बोर्ड के गलियारों में इसे लेकर काफी हलचल है।
वर्ल्ड कप में रहा बेहद खराब प्रदर्शन
पाकिस्तान के लिए यह वर्ल्ड कप किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा है। टीम सुपर-8 के अपने आखिरी मैच में श्रीलंका को 5 रनों से हराने के बावजूद सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो गई। मैदान पर खराब प्रदर्शन के बीच इस तरह की घटना ने पाकिस्तान क्रिकेट की साख को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गहरा धक्का पहुंचाया है। खेल विशेषज्ञों का मानना है कि विदेशी दौरों पर खिलाड़ियों का ऐसा आचरण बोर्ड की ढीली अनुशासन नीति का नतीजा है।
पीसीबी ले सकता है सख्त कदम
सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की अनुशासन समिति इस मामले की विस्तृत जांच कर सकती है। स्वदेश लौटने पर उक्त खिलाड़ी को कारण बताओ नोटिस जारी किया जा सकता है और भविष्य के दौरों के लिए उन पर प्रतिबंध भी लग सकता है। यह पहली बार नहीं है जब पाकिस्तानी खिलाड़ी विदेशी दौरों पर अनुशासनहीनता के कारण चर्चा में रहे हों, लेकिन वर्ल्ड कप जैसे बड़े मंच पर ऐसी हरकत ने पूरे क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications