T20 World Cup से पहले भारतीय टीम को मिली बड़ी खुशखबरी, मैच विनर की वापसी? पाकिस्तान में मची खलबली!
T20 World Cup 2026, Tilak Varma: भारत को अगले महीने सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टी-20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2026) में हिस्सा लेना है। वर्ल्ड कप के लिए काफी पहले ही भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया था। लेकिन कुछ खिलाड़ियों के खेलने पर सस्पेंस बना हुआ है। जिसमें तिलक वर्मा और वॉशिंगटन सुंदर जैसे खिलाड़ी शामिल है। अब तिलक वर्मा को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आ रही है।
वापसी को तैयार तिलक वर्मा (T20 World Cup 2026, Tilak Varma)
राजकोट में सफल सर्जरी कराने के बाद मंगलवार यानी 20 जनवरी को तिलक वर्मा बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई (BCCI) के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) पहुंच गए हैं। यहां वे अपनी रिहैबिलिटेशन प्रक्रिया शुरू करेंगे। तिलक वर्मा को हाल ही में विजय हजारे ट्रॉफी (2025-26) के दौरान पेट के निचले हिस्से में गंभीर तकलीफ हुई थी। घरेलू मैच के दौरान तेज दर्द की शिकायत के बाद 7 जनवरी को राजकोट में उनकी टेस्टिकुलर टॉर्शन की सर्जरी की गई थी।

मेडिकल पैनल से लेना होगा 'रिटर्न टू प्ले' क्लीयरेंस
ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक तिलक अब फिट हैं और उन्हें किसी तरह का कोई दर्द नहीं है। लेकिन तिलक वर्मा को बीसीसीआई के मेडिकल पैनल से 'रिटर्न टू प्ले' क्लीयरेंस लेना होगा। वर्ल्ड कप की शुरुआत 7 फरवरी से होनी है। ऐसे में तिलक वर्मा के पास पूरी फिटनेस हासिल करने के लिए समय काफी कम है। टी-20 वर्ल्ड कप की तैयारियों के मद्देनजर भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की अहम टी-20 सीरीज खेलनी है।
न्यूजीलैंड सीरीज के शुरुआती मैचों से बाहर
बीसीसीआई ने एहतियात बरतते हुए तिलक वर्मा को न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के पहले तीन मुकाबलों से बाहर रखा है। तिलक की अनुपस्थिति में चयनकर्ताओं ने अनुभवी बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को टीम में शामिल किया है। गौरतलब है कि अय्यर दिसंबर 2023 के बाद पहली बार भारत के लिए टी-20 अंतरराष्ट्रीय फॉर्मेट में खेलते नजर आएंगे। भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला मुकाबला बुधवार 21 जनवरी को नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा।
सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम 7 फरवरी को यूएसए के खिलाफ अपने वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत करेगी। तिलक वर्मा ने बहुत कम समय में खुद को टीम इंडिया का 'एक्स-फैक्टर' साबित किया है। तिलक वर्मा ने एशिया कप के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ अकेले दम पर टीम को जीत दिला दी थी। तिलक वर्मा की वापसी की खबर से पाकिस्तान में भी खलबली मच गई है।












Click it and Unblock the Notifications