IND vs ZIM: आज भारत को कितने रनों से जीतना होगा? सिर्फ 2 अंक नहीं होंगे काफी, टीम इंडिया के सामने बड़ी मुश्किल
T20 World Cup 2026 Semifinal: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मिली हार के बाद टीम इंडिया का नेट रन रेट भले ही माइनस में चला गया हो, लेकिन सेमीफाइनल के दरवाजे अभी बंद नहीं हुए हैं। आज भारत और जिम्बाब्वे के बीच होने वाला मुकाबला और साथ ही वेस्टइंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका का मैच भारत की किस्मत का फैसला करेगा।
अगर आज दक्षिण अफ्रीका की टीम वेस्टइंडीज को हरा देती है और उधर भारत जिम्बाब्वे पर जीत दर्ज करता है, तो समीकरण बहुत सरल हो जाएगा। इससे वेस्टइंडीज की भी मुश्किलें बढ़ने वाली हैं लेकिन टीम इंडिया की हार से मामला खराब होगा। भारत आज ही अपने मैच में कम से कम 50 या 60 रनों से जीत जाए, तो नेट रन रेट में थोड़ा सुधार होगा।

सबसे आसान रास्ता
अंक तालिका: दक्षिण अफ्रीका (4 अंक), वेस्टइंडीज (2 अंक), भारत (2 अंक)।
फायदा: ऐसी स्थिति में दक्षिण अफ्रीका सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर जाएगा। इसके बाद भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाला अगला मैच 'डायरेक्ट नॉकआउट' होगा। यानी जो जीतेगा, वो नेट रन रेट की परवाह किए बिना सीधे सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा जाएगा।
अगर वेस्टइंडीज जीता, तो बढ़ जाएगी टेंशन
यदि आज वेस्टइंडीज की टीम दक्षिण अफ्रीका को हरा देती है और भारत जिम्बाब्वे को हराता है, तो मामला फंस सकता है।
अंक तालिका: वेस्टइंडीज (4 अंक), दक्षिण अफ्रीका (2 अंक), भारत (2 अंक)।
चुनौती: ऐसी स्थिति में भारत को अपने आखिरी मैच में वेस्टइंडीज को भारी अंतर से हराना होगा ताकि नेट रन रेट में सुधार हो सके। साथ ही, भारत को दुआ करनी होगी कि जिम्बाब्वे या तो दक्षिण अफ्रीका को हरा दे या फिर उनसे बहुत कम अंतर से हारे।
अगर भारत आज हार गया, तो क्या होगा?
जिम्बाब्वे के खिलाफ हार का मतलब होगा लगभग टूर्नामेंट से बाहर होना, लेकिन एक 'चमत्कारी' रास्ता तब भी बचेगा।
समीकरण: अगर भारत हारता है, तो उसे उम्मीद करनी होगी कि दक्षिण अफ्रीका अपने दोनों मैच (वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे के खिलाफ) जीत जाए।
अंतिम मौका: इसके बाद भारत को वेस्टइंडीज को बहुत बड़े अंतर से हराना होगा। ऐसी स्थिति में दक्षिण अफ्रीका 6 अंकों के साथ टॉप करेगा, जबकि भारत, वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे 2-2 अंकों पर होंगे। फिर फैसला नेट रन रेट से होगा।












Click it and Unblock the Notifications