T20 World Cup 2026 से पहले भारत को मिली बुरी खबर! दिग्गज खिलाड़ी ने मचाई खलबली, हो सकता है बाहर?
T20 World Cup 2026 Harshit Rana: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के आगाज से पहले भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपने इकलौते वॉर्म-अप मैच में 30 रनों की शानदार जीत दर्ज की। लेकिन इस जीत की खुशी के बीच एक ऐसी खबर आई है जिसने टीम मैनेजमेंट और फैंस की धड़कनें तेज कर दी हैं। भारत के उभरते हुए तेज गेंदबाज हर्षित राणा दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच के दौरान चोटिल होकर मैदान से बाहर चले गए।
लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए हर्षित राणा (T20 World Cup 2026 Harshit Rana)
दक्षिण अफ्रीका की पारी के दौरान जब हर्षित राणा अपना दूसरा ओवर फेंकने आए, तो वह अपनी लय में नजर नहीं आ रहे थे। उन्होंने दो बार अपने रन-अप को बीच में ही रोका और अंततः अपने घुटने को पकड़कर बैठ गए। काफी तकलीफ में दिख रहे हर्षित को मैदान से लंगड़ाते हुए बाहर जाते देखा गया। उन्होंने मैच में केवल एक ओवर गेंदबाजी की, जिसमें उन्होंने 16 रन खर्च किए।

बीसीसीआई की ओर से नहीं आया है कोई अपडेट
फिलहाल बीसीसीआई की ओर से उनकी चोट की गंभीरता पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। लेकिन टूर्नामेंट शुरू होने से महज दो दिन पहले इस तरह का घटनाक्रम चिंताजनक है। पिछले एक साल में हर्षित राणा ने अपनी गति और सटीकता से चयनकर्ताओं का भरोसा जीता है। उन्हें कप्तान सूर्यकुमार यादव और कोच गौतम गंभीर की प्लेइंग इलेवन की रणनीतियों का अहम हिस्सा माना जा रहा है।
टीम को लग सकता है झटका
यदि वह फिट होते हैं तो वह टीम संतुलन के लिए कुलदीप यादव के साथ कड़ी टक्कर पेश कर सकते हैं। हर्षित की अनुपस्थिति भारत के तेज गेंदबाजी आक्रमण को कमजोर करने के साथ-साथ निचले क्रम में बल्लेबाजी के विकल्प को भी कम कर देगी। भारतीय टीम पहले से ही ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर की फिटनेस को लेकर दुविधा में है। पिछले महीने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे मैच के दौरान लगी पसलियों की चोट के कारण सुंदर वॉर्म-अप मैचों से दूर रहे हैं।
वाशिंगटन सुंदर पहले ही हो चुके हैं चोटिल
मौजूदा समय में वह बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में वर्कलोड असेसमेंट से गुजर रहे हैं। लेकिन उन्हें अभी तक पूरी तरह फिट घोषित नहीं किया गया है। हालांकि, भारत के लिए एक राहत भरी खबर भी है। युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा सर्जरी के बाद पूरी तरह फिट हो गए हैं। उन्होंने यूएसए और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैचों में हिस्सा लेकर अपनी मैच फिटनेस साबित कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications