T20 World Cup में पहली बार खेलेंगे ये 5 सबसे खतरनाक खिलाड़ी, कर चुके हैं कमाल, List में कई चौंकाने वाले नाम
T20 World Cup 2026, Most Dangerous Debutants: क्रिकेट फैंस की नजरें 7 फरवरी से शुरू होने वाले आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप पर टिकी हैं। 20 टीमों और 55 मैचों के इस महाकुंभ में जहां अनुभवी दिग्गजों की साख दांव पर होगी। वहीं पांच ऐसे युवा खिलाड़ी पहली बार वर्ल्ड कप खेलने के लिए मैदान में कदम रख रहे हैं, जो अकेले दम पर मैच का रुख बदलने की क्षमता रखते हैं।
अभिषेक शर्मा वर्ल्ड कप में डेब्यू को तैयार (T20 World Cup 2026, Most Dangerous Debutants)
भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा इस समय अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में हैं। 1,297 रनों और उच्चतम टी-20 रेटिंग के साथ वह भारत की आक्रामक शुरुआत की रीढ़ बन चुके हैं। उनकी सबसे बड़ी ताकत बिना किसी डर के पहली गेंद से बड़े शॉट्स खेलना है। भारत की पावरप्ले रणनीति उन्हीं के इर्द-गिर्द बुनी गई है, जो उन्हें इस एडिशन का सबसे खतरनाक डेब्यूडेंट बनाती है।

डेवाल्ड ब्रेविस पर रहेगी नजरें
'बेबी एबी' के नाम से मशहूर डेवाल्ड ब्रेविस आखिरकार अपना पहला वर्ल्ड कप खेलने के लिए तैयार हैं। दुनिया भर की टी20 लीगों में अपनी बल्लेबाजी का लोहा मनवा चुके ब्रेविस बड़े मंच पर दबाव झेलने के आदी हैं। उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी दक्षिण अफ्रीका को एक्स-फैक्टर देने का काम करती है, जिसकी टीम को नॉकआउट मुकाबलों में सख्त जरूरत होती है।
जैकब डफी कर सकते हैं कमाल
न्यूजीलैंड हमेशा से अपनी गेंदबाजी की विविधता के लिए जाना जाता है, और जैकब डफी उसी परंपरा की अगली कड़ी हैं। नई गेंद से स्विंग हासिल करने और डेथ ओवरों में सटीक यॉर्कर डालने की उनकी कला उन्हें उपमहाद्वीप की पिचों पर बेहद कारगर बनाती है। उनकी लंबाई और मिलने वाला अतिरिक्त बाउंस एशियाई पिचों पर बल्लेबाजों के लिए मुसीबत बन सकता है।
जैकब बेथेल से होगी उम्मीदें
इंग्लैंड की वाइट-बॉल क्रिकेट में जारी क्रांति का नया चेहरा जैकब बेथेल हैं। एक ऑलराउंडर खिलाड़ी के रूप में बेथेल मिडल ऑर्डर में आक्रामक फिनिशिंग के साथ-साथ स्पिन गेंदबाजी का विकल्प भी देते हैं। इंग्लैंड की टीम को जीत दिलाने में उनकी भूमिका अहम होगी।
श्रीलंकाई पिच पर अबरार बिखेरेंगे जादू
भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में हो रहे इस टूर्नामेंट में स्पिनर्स की भूमिका निर्णायक होगी। पाकिस्तान के अबरार अहमद एक 'मिस्ट्री स्पिनर' के रूप में कोलंबो और कैंडी की पिचों पर विपक्षी बल्लेबाजों को अपनी उंगलियों पर नचा सकते हैं। उनकी विकेट निकालने की क्षमता उन्हें मिडिल ओवर्स का सबसे घातक गेंदबाज बनाती है।












Click it and Unblock the Notifications