T20 WC: खिताबी जीत के बाद टीम इंडिया पर बरसा पैसा, जानिए कितनी प्राइज मनी मिली?
T20 World Cup 2024: टी-20 वर्ल्ड कप में भारत ने फाइनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को हराकर दूसरी बार विश्व कप अपने नाम किया है। 2007 के बाद इंडिया ने दूसरी बार खिताबी जंग जीती। इसी के साथ 17 साल बाद भारत एक बार फिर टी-20 विश्व कप जीतने में सफल रहा।
29 जून को हुए फाइनल महामुकाबले में भारत ने 7 रनों से रोमाचंक जीत हासिल की। फाइनल मैच भारत और साउथ अफ्रीका के बीच केंसिंग्टन ओवल में हुआ, जिसमें भारतीय टीम ने ऐतिहासिल जीत हासिल की। इसी के साथ टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम पर पैसों की भी जमकर बारिश हुई।

जानिए कितना था टोटल प्राइज मनी?
भारतीय टीम विश्व कप जीतते ही मालामाल हो गई। साथ ही उप-विजेता बनी साउथ अफ्रीकी टीम के पास भी पैसों की बारिश हुई। मालूम हो कि टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए कुल 11.25 मिलियन डॉलर यानी लगभग 93.51 करोड़ रुपए की प्राइज मनी तय की गई थी।
भारतीय टीम को मिली इतनी प्राइज मनी?
ऐसे में टी20 वर्ल्ड कप 2024 अपने नाम करने वाली भारतीय टीम को करीब 20.36 करोड़ रुपए मिले हैं। जो कि टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में पहली बार विजेता टीम को इतनी राशि मिली है। वहीं साउथ अफ्रीका को लगभग 10.64 करोड़ रुपए प्राइज मनी के रूप में मिले।
अफगानिस्तान और इंग्लैंड को मिला इतना पैसा
इसके अलावा सेमीफाइनल तक पहुंची बाकी की दो टीम अफगानिस्तान और इंग्लैंड को एक बराबक 6.54 करोड़ रुपए इनाम के दौर पर दिए गए। बता दें कि इस बार टी20 वर्ल्ड कप में 20 टीमों ने हिस्सा लिया। ऐसे में हर टीम को आईसीसी की तरफ से कुछ ना कुछ इनाम राशि दी गई है।
देखिए टी-20 वर्ल्डकप 2024 की प्राइज मनी लिस्ट
- विजेता (भारत) को 20.36 करोड़ रुपए मिले
- उप-विजेता (साउथ अफ्रीका) को 10.64 करोड़ रुपए दिए गए
- सेमीफाइनलिस्ट में पहुंची टीम को 6.54 करोड़ रुपए
- दूसरे राउंड से बाहर होने वाली टीमों को 3.17 करोड़ रुपए मिले
- 9वें से 12वें स्थान वाली टीम को 2.05 करोड़ रुपए दिए गए
- 13वें से 20वें स्थान वाली टीम को 1.87 करोड़ मिले
- ऐसे ही पहले और दूसरे राउंड में जीती टीम को 25.89 लाख रुपए मिले












Click it and Unblock the Notifications