IND vs ENG: पिछली बार भारत-इंग्लैंड के बीच किसे मिली थी जीत? सेमीफाइनल में आखिर क्या हुआ था
T20 World Cup 2024, IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच 27 जून को सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाना है। भारतीय टीम का प्रदर्शन टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में अब तक शानदार रहा है। दूसरी तरफ इंग्लैंड की बात करें तो इंग्लैंड ने यूएसए को एकतरफा अंदाज में हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की की है। भारत और इंग्लैंड दोनों की कोशिश इस मुकाबले को जीतकर फाइनल में पहुंचने की होगी।
पिछली बार भी हुई थी भिड़ंत
पिछली बार यानी साल 2022 में भी भारत और इंग्लैंड के बीच टी-20 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया था। इस मुकाबले में इंग्लैंड की टीम ने 10 विकेट से जीत हासिल की थी। पिछली बार भारतीय टीम में मैच विनर गेंदबाज जसप्रीत बुमराह चोट के कारण शामिल नहीं थे। इसके अलावा भी टीम में कई ऐसे खिलाड़ी अनुपस्थित थे जो इस साल भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में मौजूद हैं।

इंग्लैंड को मिली थी जीत
साल 2022 में टी-20 वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में एंट्री ली थी। सेमीफाइनल में इंग्लैंड और भारत के बीच मुकाबला खेला जाना था। भारतीय टीम फेवरेट मानी जा रही थी। लेकिन सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने भारत को 10 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। इस मुकाबले की बात करें तो भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 168 रन बनाए थे। जिसके जवाब में इंग्लैंड की टीम ने 16 ओवर में 170 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया था।
इंग्लैंड से बदला लेने का मौका
पिछली बार टी-20 वर्ल्ड कप में मिली हार के बाद भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा भी बेहद मायूस नजर आए थे। ऐसे में इंग्लैंड के खिलाफ रोहित शर्मा पुराना हिसाब चुकता करने की कोशिश करेंगे। ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत को हराया था। भारत ने ऑस्ट्रेलिया को टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर कर अपना बदलाव पूरा कर लिया। अब इंग्लैंड के खिलाफ भी भारतीय टीम अपना दमखम दिखने को बेताब होगी।












Click it and Unblock the Notifications