आखिर किस गलती के लिए रोहित शर्मा ने संजू सैमसन से मांगी माफी, स्टार ने खुद बड़े राज से उठाया पर्दा

Sanju Samson on Rohit Sharma: भारतीय क्रिकेट टीम ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में साउथ अफ्रीका को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था। भारतीय क्रिकेटर संजू सैमसन ने बारबाडोस में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाले मैच से पहले की बातों को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। दरअसल, संजू सैमसन टी-20 वर्ल्ड कप का फाइनल खेलने वाले थे, लेकिन अंतिम क्षणों में उन्हें प्लेइंग इलेवन से बाहर कर दिया गया।

संजू सैमसन को आखिरी मिनट में किया गया बाहर

संजू सैमसन को टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने आखिरी समय में बताया कि वह अंतिम प्लेइंग-11 का हिस्सा नहीं होंगे। यह खुलासा एक यूट्यूब चैनल पर एक इंटरव्यू के दौरान संजू सैमसन द्वारा किया गया। विमल कुमार से बात करते हुए संजू ने वर्ल्ड कप फाइनल को याद करते हुए कहा कि रोहित शर्मा टॉस से कुछ देर पहले उनके पास आए थे. तकरीबन 10 मिनट तक बात की। रोहित ने कहा कि वो प्लेइंग इलेवन में बदलाव नहीं कर रहे हैं।

T20 World Cup 1

संजू सैमसन का टूट गया था सपना

संजू सैमसन ने बताया कि पहले मुझे मैच में खेलने के लिए तैयार रहने को कहा गया था। लेकिन टॉस से पहले तय हुआ था कि भारत प्लेइंग इलेवन में बदलाव नहीं करेगा। आगे संजू ने बताया कि रोहित शर्मा कुछ देर बाद मेरे पास आए और कहा कि मुझे पता है कि तुम मन ही मन मुझे कोस रहे हो। मैंने उनसे कहा कि एक खिलाड़ी के तौर पर मैं खेलना चाहता था। ऐसे मौकों पर प्रदर्शन करना मेरा सपना था। इस दौरान रोहित ने उनसे माफी भी मांगी।

सूर्यकुमार यादव को लेकर कही ये बात

संजू सैमसन ने सूर्यकुमार यादव के साथ अपनी गहरी दोस्ती के बारे में भी बताया। संजू के मुताबिक उनके बीच का रिश्ता क्रिकेट के मैदान से परे है, जो आपसी सम्मान और एक-दूसरे के खेल की गहरी समझ पर आधारित है। सैमसन ने अपने रिश्ते के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि वह मेरे खेल को समझता है और मैं उसके खेल को समझता हूं।
सैमसन ने यादव की कड़ी मेहनत को काफी करीब से देखा है। सैमसन ने कहा कि मैं सूर्या के सूर्यकुमार यादव बनने के सफर को जानता हूं। मैंने उसके पीछे संघर्ष देखा है, वह बहुत मेहनत करके यहां तक ​​पहुंचा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+