'उस दिन में बहुत रोया था, पर आज फक्र है' पंत को लेकर शास्त्री का बड़ा खुलासा, वीडियो वायरल
T20 World Cup 2024, IND vs PAK: भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने पाकिस्तान के खिलाफ सबसे अधिक रन बनाए। बल्लेबाजी के लिए खतरनाक दिख रही पिच पर ऋषभ पंत ने जुझारू पारी खेलते हुए टीम के लिए 31 गेंद में 42 रन जोड़ दिए। बल्लेबाजी के बाद ऋषभ पंत विकेटकीपिंग में भी कमाल करते हुए नजर आए।
पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम ने छह रनों से मुकाबला को जीतकर टी-20 वर्ल्ड कप में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। लगातार दो मैच जीतने के बाद भारतीय टीम का के लिए अब सुपर 8 में क्वालीफाई करना ज्यादा मुश्किल भरा काम नहीं है। भारत को अब कनाडा और यूएसए के खिलाफ मुकाबले खेलने हैं। भारतीय टीम इन दोनों मुकाबले को जीतना चाहेगी।

ऋषभ पंत को मिला खास मेडल
पाकिस्तान के खिलाफ मिली जीत के बाद हर बार की तरह इस बार भी भारतीय टीम के ड्रेसिंग रूम में बेस्ट फील्डर का मेडल दिया गया। भारतीय टीम के पूर्व कोच रवि शास्त्री इस मौके पर ड्रेसिंग रूम में नजर आए। पाकिस्तान के खिलाफ जबरदस्त कीपिंग करने वाले ऋषभ पंत को बेस्ट फील्डर का अवार्ड दिया गया। इस दौरान रवि शास्त्री ने ऋषभ पंत को लेकर मोटिवेशनल स्पीच भी देने का काम किया।
रवि शास्त्री ने कही दिल की बात
रवि शास्त्री ने बताया कि जब उन्होंने ऋषभ पंत की दुर्घटना के बारे में सुना तो उनकी आंखों में आंसू आ गए। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान मुकाबले के लिए विकेटकीपर को ऋषभ पंत को वापस मैदान में देखना दिल को छू लेने वाला है। मैं पंत के लिए बस इतना ही कहूंगा की शानदार प्रदर्शन। मैंने उसके एक्सीडेंट के बारे में सुना तो मेरी आंखों में आंसू आ गए थे। जब मैं उसे अस्पताल में देखा तो उसकी हालत और भी खराब थी। फिर वहां से वापस आकर सबसे बड़े मैचों में से एक भारत-पाकिस्तान में आना और ऐसा परफॉर्मेंस देना काबिले तारीफ है। रवि शास्त्री ने उम्मीद जताई है कि ऋषभ पंत आने वाले मुकाबले में भी टीम इंडिया के लिए एक्स फैक्टर साबित होंगे।
ऋषभ पंत को लेकर रवि शास्त्री ने आगे कहा कि सिर्फ अपने लिए ही नहीं ऋषभ पंत दुनिया भर के लाखों लोगों के लिए प्रेरणा है। विपरीत परिस्थितियों से, मौत के मुंह से भी आप जीत सकते हैं। इसलिए बहुत बढ़िया अच्छा काम करते रहिए। रवि शास्त्री के स्पीच के बाद ड्रेसिंग रूम में मौजूद हर खिलाड़ी ने ताली बजाकर ऋषभ पंत का हौसला बढ़ाया।












Click it and Unblock the Notifications