पाकिस्तान का दिल तोड़ने को फिर तैयार हैं विराट कोहली, बाबर आजम छूट जाएंगे पीछे

T20 World Cup 2024, IND vs PAK: यूएसए के खिलाफ शर्मनाक हार के बाद पाकिस्तान की कोशिश भारत के खिलाफ जीत हासिल करने की होगी। भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार यानी 9 जून को टी-20 वर्ल्ड कप का एक हाई वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। पाकिस्तान की कोशिश भारत के खिलाफ दूसरी बार टी-20 वर्ल्ड कप में जीत दर्ज करने की होगी। पाकिस्तान का रिकॉर्ड भारत के खिलाफ टी-20 वर्ल्ड कप में बेहद खराब रहा है।

भारत का रिकॉर्ड बेहतर

भारत और पाकिस्तान के बीच टी-20 वर्ल्ड कप में अब तक कुल सात मुकाबले खेले जा चुके हैं। इसमें से 6 मैचों में भारतीय टीम ने जीत हासिल की है। पाकिस्तान ने साल 2021 में भारत को एकतरफा अंदाज में हराया था। हालांकि, साल 2022 में भारत ने दमदार वापसी करते हुए पाकिस्तान को फटखनी दी थी। भारतीय टीम की कोशिश पाकिस्तान के खिलाफ अपने जीत के रिकार्ड को बरकरार रखना चाहेगी।

T20 World Cup 1

कोहली बन सकते हैं पाकिस्तान के लिए खतरा

पाकिस्तान के लिए एक बार फिर से सबसे बड़ा खतरा विराट कोहली बन सकते हैं। विराट कोहली ने साल 2022 के टी-20 वर्ल्ड कप में अकेले दम पर पाकिस्तान से मैच छीन लिया था। 160 रनों का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने 31 के स्कोर पर ही चार विकेट गंवा दिए थे। लेकिन विराट कोहली ने एक छोर से टीम को संभाले रखा। उन्होंने पहले हार्दिक पंड्या के साथ 113 रनों की साझेदारी निभाई। इसके बाद टीम को एक यादगार जीत दिला दी।

बाबर आजम को पछाड़ने का मौका

अमेरिका के खिलाफ पहले टी-20 वर्ल्ड कप मैच में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। टी-20 फॉर्मेट में बाबर आजम के नाम 113 पारियों में 4067 रन दर्ज हैं। टी-20 फॉर्मेट में सबसे अधिक रन बनाने के मामले में बाबर टॉप पर पहुंच गए हैं। दूसरी तरफ विराट कोहली ने 110 पारियों में 4038 रन बनाए हैं। ऐसे में पाकिस्तान के खिलाफ कोहली बाबर आजम से आगे निकल सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+