एक सफाई कर्मचारी से भी कम है नेपाल क्रिकेटर्स की सैलरी, जानिए आखिर मिलते हैं कितने पैसे

T20 World Cup 2024, Nepal Cricketer Salary: टी-20 वर्ल्ड कप में नेपाल की शुरुआत अच्छी नहीं रही। अपने पहले ही मुकाबले में नीदरलैंड के खिलाफ नेपाल की टीम को 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। ऐसे में नेपाल के लिए ग्रुप स्टेज के आने वाले मुकाबले अहम हो गए हैं। नेपाल की कोशिश बचे हुए मैच को जीतकर अपनी स्थिति को बेहतर करने की होगी।

भारतीय क्रिकेटर्स को मिलता है खूब पैसा

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी कि बीसीसीआई अपने खिलाड़ियों का पूरा ध्यान रखता है। भारतीय खिलाड़ियों की मैच फीस भी काफी अधिक है। इसके अलावा आईपीएल जैसे टूर्नामेंट से भी भारतीय खिलाड़ी जमकर पैसा कमाते हैं। लेकिन हर देश के क्रिकेटर पैसों के मामले में भाग्यशाली नहीं हैं। नेपाल क्रिकेटर्स की कमाई भारतीय क्रिकेटों की तुलना में काफी कम है।

T20 World Cup 1

नेपाल क्रिकेटर्स की सैलरी में बढ़ोतरी

क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ़ नेपाल ने इसी साल फरवरी में खिलाड़ियों की सैलरी में बढ़ोतरी की थी। लेकिन इसके बावजूद भी नेपाल क्रिकेटर की सैलरी जानकर आपको हैरानी होगी। दरअसल नेपाल क्रिकेट बोर्ड के अंदर ए ग्रेड में आने वाले खिलाड़ियों की सैलरी वहां की करेंसी में सिर्फ एक लाख है यानी कि भारतीय रूपयों में वह रकम 62 हजार के बराबर है।

ग्रेड ए में शामिल हैं ये खिलाड़ी

पिछले साल तक ए ग्रेड में आने वाले खिलाड़ियों की सैलरी 60000 रुपये थी यानी कि भारतीय रूपयों के हिसाब से वह सिर्फ 37000 के बराबर थे। काठमांडू पोस्ट में छपी रिपोर्ट के मुताबिक क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ नेपाल ने कुल 30 खिलाड़ियों को अलग-अलग ग्रेड में रखा है। ए ग्रेड खिलाड़ियों की बात करें तो कप्तान रोहित पौडेल, सोमपाल कामी, करण केसी, दीपेंद्र सिंह ऐरी और आसिफ शेख ग्रेड ए में शामिल हैं।

जबकि ग्रेड बी में कुशल मल्ला, गुलशन झा, ललित राजवंशी और अविनाश जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं। ग्रेड बी की खिलाड़ियों की सैलरी की बात करें तो उन्हें 70000 हर महीने दिया जाता है जबकि ग्रेड सी के खिलाड़ियों को 55000 मिलते हैं। 55000 नेपाली रुपये भारतीय रुपयों के हिसाब से सिर्प 34 हजार बनते हैं।

सफाई कर्मचारियों से भी कम सैलरी

नेपाल के ग्रेड बी और ग्रेड सी के खिलाड़ियों की सैलरी भारत में सरकारी सफाई कर्मचारियों से भी कम है। भारत में अगर सरकारी सफाई कर्मचारियों के औसत वेतन की बात करें तो वह 18000 से 56000 तक है। ऐसे में अगर कोई सरकारी कर्मचारी लंबे समय से इस पेशे में है तो उसकी सैलरी 50000 के आसपास पहुंच जाती है लेकिन नेपाल क्रिकेट की बात करें तो उनकी सैलरी इससे भी काम है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+