उमरान मलिक, कुलदीप सेन होंगे टी20 वर्ल्ड कप में भारत के नेट बॉलर्स का हिस्सा

नई दिल्ली, 1 अक्टूबर: जसप्रीत बुमराह T20 वर्ल्ड कप से बाहर होने की कगार पर बैठे हैं और उनके स्थान पर किसको लिया जाएगा इस पर चर्चा जारी है। भारत ने स्टैंडबाई खिलाड़ी के तौर पर मोहम्मद शमी और दीपक चाहर का नाम दिया हुआ है। बुमराह की चोट ने जिन खिलाड़ियों को अचानक सुर्खियों में ला दिया उनमे उमरान मलिक का नाम भी शामिल है।

T20 World Cup 2022: Umran Malik, Kuldeep Sen will be the net bowlers for India- Reports

उमरान कुछ महीने पहले तक T20 वर्ल्ड कप के लिए एक काफी उत्साहजनक नाम माने जा रहे थे पर वह अभी T20 वर्ल्ड कप खेलने के लिए कम अनुभवी माने गए हैं जिसके चलते टीम इंडिया की वर्ल्ड कप स्क्वॉड में उनको नाम नहीं मिला। क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक उमरान मलिक T20 वर्ल्ड कप की टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया जाएंगे और वहां पर भारत के लिए नेट बॉलर का काम करेंगे। उनके साथ एक और तेज गेंदबाज कुलदीप सेन और कुछ स्पिनर भी होंगे।

जानकारी के अनुसार उमरान मलिक, कुलदीप सेन और कुछ स्पिन बॉलर T20 वर्ल्ड कप में भारत के नेट बोलिंग अटैक का हिस्सा होंगे। उमरान मलिक और कुलदीप सेन दोनों इस समय घरेलू क्रिकेट में रेस्ट ऑफ इंडिया से खेल रहे हैं जो ईरानी कप 2022 का हिस्सा है। यह मुकाबला सौराष्ट्र बनाम रेस्ट ऑफ इंडिया का है जो राजकोट में सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जा रहा है।

आज से ही शुरू हुए इस मैच का पहला दिन जारी है और उमरान मलिक व कुलदीपन सेन ने मैच में अपना जबरदस्त प्रभाव छोड़ा है। दोनों ने ही 3-3 विकेट लिए हैं। कुलदीप सेन ने 7 ओवर में 41 रन देकर तीन और उमरान मलिक ने 5.5 ओवर में 25 रन देकर तीन विकेट हासिल किए। इनके अलावा मुकेश नाम के पेसर ने चार विकेट लिए जिसके चलते सौराष्ट्र की पहली पारी केवल 98 रनों पर ढेर हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+