ये 8 दिन बड़े अहम हैं, टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया में यूं ही नहीं बनाया पर्थ में ठिकाना, वजह है खास

टी20 वर्ल्ड कप 2022 में टीम इंडिया: भारतीय क्रिकेट टीम इस समय ऑस्ट्रेलिया के पर्थ में मौजूद है। यहां पर एक समय दुनिया की सबसे तेज पिच हुआ करती थी। वाका (WACA) का क्रिकेट स्टेडियम आज भी दुनिया के तेज पिचों में शुमार हैं और यहीं पर टीम इंडिया ने अपना ठिकाना बनाया हुआ है। रोहित शर्मा एंड कंपनी साउथ अफ्रीका के खिलाफ T20 सीरीज खेलने के एक दिन बाद ही पर्थ (Perth) आ गई थी। जाहिर है भारतीय टीम ने अपने पहले ट्रेनिंग सेशन के लिए भी कोई समय बर्बाद नहीं किया।

Recommended Video

    T20 World Cup: Mission Melbourne के लिए तैयार Team India, शुरु की प्रैक्टिस |वनइंडिया हिंदी*Cricket
    ऑस्ट्रेलिया में टीम इंडिया-

    ऑस्ट्रेलिया में टीम इंडिया-

    पर्थ पश्चिमी आस्ट्रेलिया में स्थित एक शहर है जहां पर टीम इंडिया ने 7 अक्टूबर शुक्रवार को ट्रेनिंग भी ले ली है। भारतीय टीम यहीं पर वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया इलेवन के खिलाफ 10 और 13 अक्टूबर को अपने दो बार वार्म-अप मैच खेलेगी जिसके बाद वे वर्ल्ड कप के ऑफिशियल वार्म अप मैच में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के खिलाफ 17 और 19 अक्टूबर को खेलेंगे। सवाल यह है कि भारत ने पर्थ जैसी जगह को ही अपने ठिकाने के तौर पर क्यों चुना है? इस बारे में जानकारी देते हुए टीम के स्ट्रैंथ एंड कंडीशनिंग कोच सोहम देसाई ने बात की है।

    ये 8 दिन बड़े अहम हैं-

    ये 8 दिन बड़े अहम हैं-

    देसाई का कहना है कि खिलाड़ियों के पास अभी 8 दिन मौजूद हैं जो उनकी स्पेशल स्किल के लिए बहुत जरूरी है। यह इस पर स्पेशल स्किल सेट्स इसलिए जरूरी है ताकि खिलाड़ी आस्ट्रेलिया की परिस्थितियों में अपनी बेस्ट काबिलियत के हिसाब से खेल पाए। आपको पता ही है कि राहुल द्रविड़ ने भारत में दक्षिण अफ्रीका T20 सीरीज के दौरान भी कहा था कि वे आस्ट्रेलिया में जाकर उन खिलाड़ियों को तैयार करने के लिए समय देना चाहते हैं जो पहले आस्ट्रेलिया नहीं खेले हैं।

    ताकि हम वर्ल्ड कप में पहले गेम में अच्छी तरह सेट हो जाएं-

    ताकि हम वर्ल्ड कप में पहले गेम में अच्छी तरह सेट हो जाएं-

    बीसीसीआई द्वारा पोस्ट किए गए एक वीडियो में भी सोहम देसाई ने भारतीय टीम मैनेजमेंट और बोर्ड का धन्यवाद अदा किया है और कहा है यह 8 दिन बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि हम हमेशा मानते हैं कि हम एक बड़े टूर्नामेंट में जा रहे हैं और हमने भारतीय टीम के तौर पर काफी क्रिकेट खेला है लेकिन इन 8 दिनों में हम धीरे-धीरे शारीरिक और कौशल के स्तर पर भी धीरे-धीरे तरक्की करेंगे ताकि हम वर्ल्ड कप में अपने पहले गेम में अच्छी तरह सेट हो जाए।

    उन्होंने बताया कि, पर्थ को इसलिए चुना गया है क्योंकि इन्हीं पिचों पर टीम इंडिया कुछ समय बिताना चाहती है ताकि वह ऑस्ट्रेलियाई परिस्थितियों की आदी हो जाए और साथ ही बार बार द्विपक्षीय सीरीज खेलने से आई आदत को भी यहां पर ब्रेक मिले।

    द्विपक्षीय सीरीज की 'आदत' तोड़ने के लिए ये प्रैक्टिस जरूरी थी

    द्विपक्षीय सीरीज की 'आदत' तोड़ने के लिए ये प्रैक्टिस जरूरी थी

    भारत ने आईपीएल 2022 के बाद से लगातार द्विपक्षीय सीरीज खेली है। इस दौरान उन्होंने एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा 32 T20 इंटरनेशनल मुकाबले खेलने हैं। राहुल द्रविड़ ने हालांकि मैचों की संख्या ज्यादा देखते हुए टीम के वर्क लोड मैनेजमेंट पर बहुत ध्यान दिया पर फिर भी जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा जैसे खिलाड़ी चोटिल होकर बाहर बैठे हैं। ताजा जानकारी में दीपक चाहर को भी चोट लग गई है और वह भी वर्ल्ड कप स्क्वाड में स्टैंडबाई के हिस्से के तौर पर शामिल है।

    जब भारत विश्व कप में पहला आधिकारिक मैच खेलेगा तो वह मुख्य कैंपेन में भाग लेने के लिए 13 अक्टूबर को मेलबर्न में पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबला खेल रहा होगा जो उनका कट्टर प्रतिद्वंदी रहा है। इस समय पाकिस्तान की टीम भी ऑस्ट्रेलिया के पड़ोस में ही न्यूजीलैंड में ट्राई सीरीज खेलकर बार वार्म-अप कर रही है

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+