Final में बिना खाता खोले ही पवेलियन लौटे इफ्तिखार, पाकिस्तानी फैंस बोले- चाचू ने धोखा दे दिया
टी20 वर्ल्ड कप 2022 के फाइनल में इफ्तिखार अहमद बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके। इफ्तिखार अहमद आदिल राशिद की गेंदों के सामने संघर्ष करते नजर आए।
Pakistan vs England, Final latest Update: टी20 वर्ल्ड कप 2022 के फाइनल में इफ्तिखार अहमद बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके। इफ्तिखार अहमद आदिल राशिद की गेंदों के सामने संघर्ष करते नजर आए। आखिरकार बेन स्टोक्स ने अगले ओवर में उन्हें आउट कर पवेलियन भेजने का काम किया। बेन स्टोक्स की गेंद पर इफ्तिखार अहमद विकेट के पीछे जोस बटलर को कैच थमा बैठे।

खाता भी नहीं खोल सके इफ्तिखार अहमद
इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल मैच में इफ्तिखार अहमद बल्ले से बुरी तरह फ्लॉप रहे। उन्होंने 6 गेंदों का सामना किया, लेकिन इस दौरान उनके बल्ले से गेंद दूर ही रही। इफ्तिखार अहमद को सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी फैंस ट्रोल कर रहे हैं। कुछ फैन ने लिखा कि चाचू ने फाइनल मैच में धोखा दे दिया। वहीं एक ने लिखा कि आज चाचू को बॉल ही नजर नहीं आ रही है।

मोहम्मद रिजवान का भी नहीं चला बल्ला
पाकिस्तान के सबसे सफल बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान का बल्ला भी इस मैच में हल्ला नहीं बोल सका। रिजवान ने अपनी पारी में एक बेहतरीन छक्का लगाया पर इस शॉट के अलावा वह कुछ खास कमाल नहीं कर सके। मोहम्मद रिजवान 5वें ओवर में सैम कर्रन की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए। मोहम्मद रिजवान के बाद मोहम्मद हारिस भी फाइनल मैच में बड़ा कमाल नहीं कर पाए और 8 रन बनाकर आउट हो गए।

पाकिस्तानी गेंदबाजों से होगी उम्मीदें
इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल मैच में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने 28 गेंदों में 32 रन बनाए। इंग्लैंड के खिलाफ पाकिस्तान को अगर वर्ल्ड कप जीतना है तो उनके गेंदबाजों का दमदार प्रदर्शन करना होगा। इंग्लैंड की बल्लेबाजी लाइन अप काफी मजबूत है। ऐसे में उन्हें रोकने के लिए पाकिस्तानी गेंदबाजों को शुरुआती ओवरों से ही विकेट झटकने होंगे।












Click it and Unblock the Notifications