T20 वर्ल्ड कप में सुपर-12 स्टेज का आगाज, कहां पर देखें AUS vs NZ और ENG vs AFG के मुकाबले
आईसीसी T20 वर्ल्ड कप 2022 में आज से सुपर 12 स्टेज (Super 12) के मुकाबले शुरू हो रहे हैं जहां पहला मैच पूर्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया और रनर-अप न्यूजीलैंड (Australia vs New Zealand( का है। यह मुकाबला सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा और इसको T20 वर्ल्ड कप का सही मायनों में आगाज माना जा सकता है। क्वालीफायर राउंड पूरे हो चुके हैं और अब सुपर 12 में छह-छह टीमों के दो ग्रुप बन चुके हैं।

ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड ग्रुप एक में है तो वही ग्रुप दो में भारतीय टीम का मुकाबला पाकिस्तान के साथ कल होगा। सुपर 12 में ही ग्रुप एक से आज दूसरा मुकाबला अफगानिस्तान और इंग्लैंड (England vs Afghanistan) की टीम का होने जा रहा है जो पर्थ में होगा। अफगानिस्तान की टीम ने सुपर-12 स्टेज के लिए डायरेक्ट क्वालीफाई किया था और इंग्लैंड के पूर्व कप्तान इयोन मोरगन कह चुके हैं कि इंग्लैंड राशिद खान से पार पाए बिना अफगानिस्तान की चुनौती को हल्के में नहीं ले सकता।
सुपर-12 मैच कब शुरू होंगे-
ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड का मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 12:30 पर शुरू हो जाएगा जबकि अफगानिस्तान और इंग्लैंड का मुकाबला शाम 4:30 बजे शुरू होगा।
सुपर 12 स्टेज में ग्रुप पर एक नजर डाल लेते हैं-
ग्रुप एक में आयरलैंड और श्रीलंका की टीम ने सुपर 12 के क्वालीफाई किया था जबकि अन्य चार टीमें है- अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड
ग्रुप 2 से जिंबाब्वे और नीदरलैंड्स ने क्वालीफाई किया है और बाकी टीमें हैं- बांग्लादेश, भारत, पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका।
विश्व कप प्रतियोगिता अपने आप में एक उलटफेर लेकर आती रही है और इस बार भी वेस्टइंडीज सुपर 12 स्टेज में पहुंचने से पहले ही बाहर हो गया है जो इस महा प्रतियोगिता का एक बड़ा उलटफेर माना जाएगा।
T20 World Cup 2022 सुपर 12 मैच कहां पर देखें-
ये मुकाबले स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देखे जा सकते हैं। लाइव स्ट्रीमिंग के लिए डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर मैच मोबाइल पर उपलब्ध होंगे।












Click it and Unblock the Notifications