T20 world Cup 2022: पाकिस्तान के खिलाफ महामुकाबले से पहले ऋषभ पंत भी हुए चोटिल! वायरल हो रही है उनकी फोटो
T20 World Cup 2022 में अपने अभियान का आगाज करने से पहले टीम इंडिया के लिए एक और बुरी खबर आती दिख रही है। दरअसल, टीम के खिलाड़ियों के चोटिल होने का सिलसिला लगातार जारी है। जसप्रीत बुमराह, रवींद्र जडेजा और दीपक चाहर पहले ही चोट की वजह से टीम से बाहर हो चुके हैं। वहीं अब ऋषभ पंत को लेकर कुछ खबरें ऐसी आ रही हैं कि वो चोटिल हैं 23 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ पहला टी20 मैच शायद ही खेल पाएंगे।
Recommended Video

क्या महामुकाबले से पहले चोटिल हुए पंत?
आपको बता दें कि सोमवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए वॉर्म अप मैच में भी ऋषभ पंत मैदान पर नहीं उतरे थे। पंत को ग्राउंड के बाहर अन्य खिलाड़ियों के साथ बैठे हुए देखा गया था। इस दौरान पंत के दाएं पैर के घुटने पर कई सारी बैंडेज और आइस पैक बंधा हुआ दिखा था। पंत की यह फोटो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है और फैंस यह जानना चाह रहे हैं कि क्या पंत चोटिल हैं? और अगर हैं तो उनकी चोट कितनी सीरियस है?

पंत की चोट कितनी सीरियस?
आपको बता दें कि टीम मैनेजमेंट की ओर से तो खैर अभी पंत की चोट को लेकर कोई जानकारी साझा नहीं की गई है, लेकिन उनकी फोटो वायरल होने के बाद उनके फैंस यही दुआ कर रहे हैं कि उनकी चोट सीरियस न हो और 23 अक्टूबर से पहले वो रिकवर हो जाएं। पंत की वायरल फोटो में उनके साथ मोहम्मद शमी बैठे हुए नजर आ रहे हैं। शमी के अलावा दीपक हुड्डा भी इस फोटो में हैं।

19 अक्टूबर को है न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच
आपको बता दें कि टी20 विश्व कप के लिए पंत के अलावा टीम में दिनेश कार्तिक बतौर विकेटकीपर हैं, लेकिन रोहित शर्मा पिछले कुछ मैचों से दोनों ही खिलाड़ियों को प्लेइंग इलेवन में खिला रहे हैं। पंत की फोटो वायरल होने के बाद से जो कयास लगाए जा रहे हैं वो तब खत्म होंगे जब 19 अक्टूबर को होने वाले न्यूजीलैंड के खिलाफ वॉर्म अप मैच में भी पंत मैदान पर नहीं उतरते हैं और अगर पंत इस मैच में नहीं उतरे तो उनकी चोट सीरियस हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications