T20 World Cup: विश्वकप में बारिश कर रही मजा किरकिरा, क्या ICC से हुई चूक, जानिए क्या कहना है एक्सपर्ट का

T20 World CUp 2022: क्रिकेट के फैंस के लिए टी-20 विश्वकप एक अलग तरह का रोमांच लेकर आता है। इस बार ऑस्ट्रेलिया में विश्वकप का आयोजन हो रहा है। यूं तो इस बार विश्वकप में एक से बढ़कर एक बड़े उलटफेर हो रहे हैं। पाकिस्तान को जिम्बाब्वे ने हरा दिया, इंग्लैंड को नीदरलैंड ने हरा दिया। लेकिन क्रिकेट के मैदान के बाहर भी एक बड़ा उलटफेर हो रहा है जो क्रिकेट के प्रशंसकों को कतई पसंद नहीं आ रहा है। दरअसल ऑस्ट्रेलिया में बारिश के चलते कई मैच प्रभावित हो रहे हैं यहां तक कुछ मैच को एक गेंद डाले बिना ही रद्द हो गए।

T20 world cup

आईसीसी की चूक
दरअसल ऑस्ट्रेलिया में इस बार एक दिन में 2 या 3 मैच भी खेले जा रहे हैं। लेकिन आयोजकों की ओर से बड़ी चूक यह हुई है कि ये सभी मैच एक ही मैदान पर एक ही दिन में कराए जा रहे हैं। जिसकी वजह से अगर बारिश होती है तो सिर्फ एक मैच नहीं बल्कि दोनों मैच रद्द होने की संभावना रहती है। इसका असर चार टीमों पर पड़ता है। एक ही मैदान पर एक के बाद एक मैच कराने की वजह से दूसरी टीम को मैदान में खुद की तैयारी का समय भी कम मिल रहा है, जिससे खिलाड़ियों को कुछ दिक्कत जरूर हो रही है।

बारिश के चलते मैच हो रहे रद्द
आज अफगानिस्तान और आयरलैंड के बीत मेलबर्न में खेला जाने वाला मैच भी बारिश की वजह से रद्द हो गया। दोनों टीमों के लिए आज का मुकाबला काफी अहम था लेकिन बारिश की वजह से मैच में एक भी गेंद नहीं डाली जा सकी। मैच रद्द होने की वजह से दोनों ही टीमों में 1-1 अंक दिए गए। स्थानीय समय के अनुसार शाम 4.30 बजे अंपायर्स ने मैच को बारिश की वजह से रद्द करने का फैसला लिया। जिस तरह से बारिश की वजह से मैच रद्द हो रहे हैं या प्रभावित हो रहे हैं उसकी वजह से क्रिकेट के फैंस आईसीसी पर सवाल खड़े कर रहे हैं।

रिजर्व डे की मांग
फैंस का मानना है कि बारिश की वजह से अगर कोई मैच रद्द होता है तो उसके लिए एक दिन रिजर्व में रहना चाहिए। लेकिन क्या सच में आईसीसी के लिए यह इतना आसान है। क्रिकेट एक्सपर्ट की मानें तो बारिश की वजह से मैच जब रद्द होते हैं तो उसे अगले दिन कराना काफी मुश्किल होता है और इसकी एक बड़ी वजह है ब्रॉडकास्ट में आने वाली दिक्कते हैं। दरअसल जब भी आईसीसी का कोई टुर्नामेंट होता है तो काफी भारी-भरकम ब्रॉडकास्टिंग की टीम इसे कवर करती है, जिसकी वजह से बारिश की वजह से मैच रद्द होने के चलते इसे अगले दिन कराना काफी मुश्किल होता है।

टूर्नामेंट काफी लंबै हो जाएगा
पूर्व क्रिकेटर पार्थिव पटेल ने बताया सुपर-12 में भी रिजर्व डे रखा जा सकता है, बशर्ते दूसरा मैच उसी शहर में हो। लेकिन विश्वकप जैसे बड़े टूर्नामेंट के लिए हर मैच में रिजर्व डे रखना काफी मुश्किल होता है। अगर ऐसा हो तो 16 दिन का टूर्नामेंट 32 दिन का हो जाएगा। पूरे क्रू को लेकर एक जगह से दूसरी जगह ले जाना काफी मुश्किल होता है। क्रिकेट के मैदान के पीछे उसे ब्रॉडकास्ट करने का काम काफी मुश्किल होता है। अगर दो क्रू हो तो यह संभव है एक जगह एक क्रू हो और दूसरी जगह दूसरा क्रू।

क्यों मुश्किल है रिजर्व डे
वहीं क्रिकेट प्रेजेंटेटर गौरव कपूर ने बताया कि मैच को ब्रॉडकास्ट करने के लिए तकरीबन 35-40 कैमरों का इस्तेमाल होता है और इसके लिए तकरीबन 100-150 लोगों की टीम होती है। अगर हर मैच में रिजर्व डे रखा जाए तो इस पूरे क्रू की फ्लाइट एक ही दिन में नहीं की जा सकती है। इसके लिए उन्हें 2-3 दिन रुकना पड़ेगा। ऐसे में पूरे क्रू को एक दिन अतिरिक्त रुकना पड़ेगा।

वीरेंद्र सहवाग ने दिया सुझाव
वहीं वीरेंद्र सहवाग ने कहा कि दो अलग-अलग शहरों में मैच होना चाहिए। दो अलग-अलग शहर में एक साथ बारिश नहीं होगी। अगर एक मैच मेलबर्न में हो और दूसरा मैच सिडनी में हो तो कम से कम एक मैच तो हो ही सकता था। लिहाजा एक दिन में एक ही मैदान में दो मैच नहीं कराने चाहिए। हमने आईपीएल में देखा है कि एक मैच मुंबई में होता है तो दूसरा मैच चेन्नई में होता है। उम्मीद है कि अगली बार जब भारत में विश्वकप हो और एक दिन में दो या तीन मैच हो तो अलग-अलग मैदान में यह मैच होना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+