झकझोरने वाली हार के बाद पाकिस्तान फिर उठने को तैयार, हारिस रउफ ने कहा- टीम का मनोबल बढ़िया है
पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ ने कहा है कि टीम का मनोबल अच्छा है। यह वो गेंदबाज है जो इस टी20 क्रिकेट में बहुत ही ज्यादा इज्जत कमा रहा है। उनकी रफ्तार और आक्रामकता देखते बनती है। फिटनेस ठीक-ठाक है और टी20 क्रिकेट में अभी वे बल्लेबाजों को आतंकित कर सकते हैं। पाकिस्तान टीम की जितनी बुराई हुई है उतनी तारीफ आप हारिस राउफ की कर सकते हैं।

पाकिस्तान की जीत की राह देख रहे हैं हारिस
अब हारिस 30 नवंबर को नीदरैलंड्स के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज करके पाकिस्तान की जीत की राह देख रहे हैं। यह विश्व कप अभियान में पाकिस्तान के टिकने के लिए निहायती जरूरी है। पाकिस्तानी टीम को पहले मैच में भारत के खिलाफ हाल मिली और दूसरे में जिंबाब्वे के खिलाफ। दोनों ही दिल दहलाने वाली और दिमाग को झकझोकरने वाली शिकस्त थी लेकिन हारिस का कहना है टीम का हिसाब फिलहाल ठीक है और वह आगे बढ़ने की ओर देख रही है।

लोग तो बातें बनाते रहेंगे
लोगों द्वारा बातें बनाने पर हारिस कहते हैं लोगों का काम कहना है और वे बातें करते रहेंगे। आप कोई भी खेल देख लो सबमें आलोचना झेलनी पड़ती है। द न्यूज इंटरनेशनल के हवाले से तेज गेंदबाज आगे कहता है, हम यहां पर जो खेलने आए हैं उस पर फोकस है। हम लोगों की सुनना नहीं चाहते और खेलना चाहते हैं। पॉजिटिव बातें भी कई बार नुकसान देती हैं और नेगेटिव भी।
हमको वैसी शुरुआत नहीं मिली लेकिन टीम का मनोबल बढ़िया है। हम एक दूसरे की काबिलियत पर यकीन रखते हैं इसलिए हर्ट तो होती है जब ऐसा हार मिलती है। हमारे ताल्लुकात बढ़िया हैं, हमने साथ बैठकर बात की और अपनी गलतियों को ढूंढा। वर्ल्ड कप में कोई कमजोर या ताकतवर टीम नहीं होती। हर कोई इंटरनेशनल गेम खेल रहा है और कप जीतने के लिए आया है।

नीदरलैंड्स के कोच को भी कॉन्फिडेंस आया है
पहले पाकिस्तान को विराट कोहली की मास्टर पारी ने सताया और फिर जिंबाब्वे ने धो दिया। इस पर नीदरलैंड्स के कोच को भी कॉन्फिडेंस आया है और उन्होंने आज के मैच से पहले कहा- हम निश्चित तौर पर देख चुके हैं पाकिस्तान को हराया जा सकता है और यह जानना बढ़िया बात है। हमने कुछ समय पहले ही उनके खिलाफ वर्ल्ड सुपर लीग में नीदरलैंड्स में खेला था जिसने हमको काफी आत्मविश्वास दिया था क्योंकि हम उन मैचों में काफी करीबी मुकाबला किए थे। क्या पता इस बार जीत भी मिल जाए।












Click it and Unblock the Notifications