IND vs PAK: आखिरी ओवर में दिखा रोमांच और हाईवोल्टेज ड्रामा, नो बॉल, फ्री हिट और दो रन आउट के बीच जीता भारत

T20 world Cup 2022 के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने पाकिस्तान के खिलाफ धमाकेदार जीत दर्ज की है। दिल की धड़कनें थमा देने वाले मुकाबले में कभी पाकिस्तान ने तो कभी भारत ने बाजी मारी और आखिर में आर अश्विन के शॉट ने भारत को शानदार जीत दिला दी। इस पूरे मैच में भारतीय पारी का आखिरी ओवर बेहद रोमांचक रहा। नो बॉल, फ्री हिट और दो रन आउट वाले इस ओवर ने रोमांच की सारी सीमाओं को तोड़ दिया, लेकिन इस रोमांच में बाजी भारत ने मार ली।

India vs Pakistan T20 world cup 2022

आखिरी ओवर में चाहिए थे 16 रन

आपको बता दें कि आखिरी ओवर में भारत को जीत के लिए 16 रन की जरूरत थी और पाकिस्तान की ओर से गेंद लेकर मोहम्मद नवाज आए थे। भारतीय बल्लेबाजों की यही कोशिश थी कि आखिरी ओवर में जितने कम रन छोड़ें जाएं उतना सही होगा और कोहली ने वहीं किया, लेकिन आखिरी ओवर में 16 रन बनाना भी भारत के लिए मील का पत्थर साबित हुआ। आखिरी ओवर में दो विकेट गिरने के बाद भी टीम इंडिया ने जीत दर्ज कर ली।

मोहम्मद नवाज का आखिरी ओवर

- पाकिस्तान की ओर से मैच का आखिरी ओवर मोहम्मद नवाज लेकर आए। ओवर की पहली ही गेंद पर हार्दिक पांड्या आउट हो गए। पांड्या का विकेट गिरने से भारत दबाव में आ गया। पांड्या के आउट होने के बाद दिनेश कार्तिक बल्लेबाजी के लिए आए।

- ओवर की दूसरी गेंद पर 1 रन आया। दिनेश कार्तिक ने यह रन दौड़ा।

- इसके बाद ओवर की तीसरी गेंद पर विराट कोहली ने 2 रन दौड़े।

- ओवर की चौथी गेंद नो बॉल रही और कोहली ने इस पर एक शानदार छक्का जड़ दिया। अगली गेंद फ्री हिट थी।

- अगली गेंद नवाज ने वाइड डाली।

- फ्री हिट अभी भी बरकरार थी। इस गेंद पर कोहली से मिस होकर स्टंप्स पर जा लगी और उसके बाद गेंद पीछे चली गई। यहां कोहली ने 3 रन दौड़ लिए

- ओवर की पांचवीं गेंद पर विराट कोहली आउट हो गए।

- बल्लेबाजी करने आए अश्विन को नवाज ने पहले एक वाइड डाली और आखिरी गेंद पर अश्विन ने शॉट लगाकर जीत दिला दी।

कोहली की शानदार बल्लेबाजी

विराट कोहली ने आज शानदार पारी खेली। कोहली ने 53 गेंदों में नाबाद 82 रन ठोक डाले। कोहली ने 154 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए इस पारी में 6 चौके और 4 छक्के जड़े। कोहली के अलावा हार्दिक पांड्या ने भी 37 गेंदों में 40 रन की पारी खेली। आखिर में अश्विन की सूझबूझ से भारत मैच जीत गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+