IND vs PAK: अश्विन की चतुराई के कायल हुए कोहली, मैच के बाद कहा- मैंने कवर्स के उपर मारने के लिए बोला था

T20 World Cup 2022 के अपने पहले मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 4 विकेट से हरा दिया। टीम इंडिया को पाकिस्तान के खिलाफ बेहद रोमांचक अंदाज में जीत नसीब हुई। भारत की इस जीत में पूर्व कप्तान विराट कोहली का अहम योगदान रहा। कोहली ने 53 गेंदों में 82 रन की पारी खेली। विराट ने हार्दिक पांड्या के साथ मिलकर ऐसे वक्त में शतकीय साझेदारी की, जब भारतीय टीम के लगातार विकेट गिर रहे थे। ऐसे में विराट कोहली का इस बड़ी जीत में बड़ा योगदान रहा। हर हिंदुस्तानी को कोहली पर नाज था, लेकिन विराट कोहली तो आर अश्विन की चतुराई के कायल हो गए।

R Ashwin and virat kohli

अश्विन के लिए क्या कहा विराट कोहली ने?

मैच खत्म होने के बाद विराट कोहली ने स्टार स्पोर्ट्स को एक इंटरव्यू दिया, जिसमें उन्होंने कहा कि जब आपको 15-16 रन प्रति ओवर चाहिए होते हैं और फिर समीकरण ऐसे हो जाएं कि 2 गेंद पर 2 रन चाहिए तो लोग आराम या फिर अति उत्साहित हो जाते हैं कि लक्ष्य लगभग हासिल हो गया और ऐसे में कार्तिक आउट हो जाते हैं। फिर अश्विन आते हैं और मैंने अश्विन को कहा कि कवर के उपर से मारने के लिए देखना, लेकिन अश्विन ने दिमाग के उपर एक्स्ट्रा दिमाग लगाया और उन्होंने एक गेंद वाइड करवा दी।

क्या थी अश्विन की चतुराई?

आपको बता दें कि जब अश्विन मैदान पर बल्लेबाजी के लिए आए थे तो भारत को जीत के लिए 2 गेंदों पर 2 रन की जरूरत थी। अश्विन ने ओवर की चौथी गेंद का सामना किया और चतुराई से उन्होंने गेंद को वाइड करा दिया। दरअसल, मोहम्मद नवाज की गेंद पर अश्विन ने थोड़े से ऐसे संकेत दिए कि वो आगे बढ़कर खेलेंगे और नवाज ने गेंद लेग साइड की तरफ डाल दी। अश्विन आगे बढ़ने की बजाए ऑफ साइड की तरफ चले गए और गेंद वाइड हो गई।

रोमांचक मुकाबले में भारत की हुई थी जीत

आपको बता दें कि कल के मुकाबले में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत को जीत के लिए 160 रन का लक्ष्य दिया था। भारतीय टीम के लिए यह लक्ष्य आसान साबित नहीं हुआ। आखिरी ओवर में भारत को जीत के लिए 16 रनों की जरूरत थी, लेकिन आर अश्विन के चौके से भारत 4 विकेट से मैच जीत गया। इस जीत में विराट कोहली का अहम योगदान रहा। उन्होंने 53 गेंदों में 82 रन की पारी खेली थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+