T20 World Cup 2022: अफ्रीका के खिलाफ मैच से पहले पाकिस्तान को बड़ा झटका, विस्फोटक बल्लेबाज बाहर
भारत और जिम्बाब्वे से मिली हार के बाद भी पाकिस्तान की टीम सेमीफाइनल में पहुंच सकती है। पाकिस्तान को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ गुरुवार को हर हाल में जीत हासिल करना होगा।
T20 World Cup 2022, Fakhar Zaman ruled out against South Africa match: भारत और जिम्बाब्वे से मिली हार के बाद भी पाकिस्तान की टीम सेमीफाइनल में पहुंच सकती है। पाकिस्तान को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ गुरुवार को हर हाल में जीत हासिल करना होगा। इसके साथ ही दूसरी टीमों के रिजल्ट अगर उनके पक्ष में रहता है तो वह सेमीफाइल में एंट्री पा सकते हैं। पाकिस्तानी फैंस अपने खिलाड़ियों पर अभी भी भरोसा बनाए हुए हैं।

मैच से पहले बड़ा झटका
साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाले बड़े मुकाबले से पहले पाकिस्तान की टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम के विस्फोटक बल्लेबाज फखर जमां टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पिछले मैच के दौरान फखर जमां चोटिल हो गए थे। बल्लेबाजी के दौरान उनकी एड़ी में समस्य़ा पैदा हो गई थी, जिसके बाद अब वह आने वाले मुकाबलों में हिस्सा नहीं ले सकेंगे।

पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल की उम्मीदें जिंदा
पाकिस्तान के लिए अभी भी सेमीफाइनल के रास्ते खुले हुए हैं। अगर पाकिस्तान अपने आने वाले दोनों मुकाबलों को अच्छे नेट रन रेट के साथ जीत लेता है तो ऐसे में साउथ अफ्रीका और भारत के लिए मुश्किलें बढ़ जाएगी। दक्षिण अफ्रीका इस समय ग्रुप बी में टॉप पर है जबकि भारत दूसरे नंबर पर मौजूद है। अगर बांग्लादेश और जिम्बाब्वे में से कोई भी एक टीम को भारत को हराती है तो ऐसे में पाकिस्तान के चांस बढ़ जाएंगे।

फखर जमां की चोट पर आई अपडेट
पाकिस्तान टीम के डॉक्टर और पीसीबी के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ नजीब सूमरो ने सिडनी में मीडिया से कहा कि खिलाड़ी और मैनजमेंट उन्हें वर्ल्ड कप टीम में शामिल करने के जोखिमों को जानता था। उन्होंने कहा कि हम जानते हैं कि लगभग 7 सप्ताह पहले एशिया कप में फखर के घुटने में चोट लगी थी, ऐसे में वर्ल्ड कप टीम में शामिल करना टीम के लिए रिस्की था। उन्होंने कहा कि घुटने की चोट को रिकवरी होने में समय लगता है। फखर वर्ल्ड कप के आने वाले मुकाबलों में हिस्सा नहीं ले सकेंगे।












Click it and Unblock the Notifications