IND v BAN: एडिलेड में झमाझम बारिश से बढ़ी टेंशन, मौसम बिगाड़ सकती है भारत का खेल

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार झेलने के बाद भारतीय टीम के लिए बांग्लादेश के खिलाफ हर हाल में जीत हासिल करना होगा। सेमीफाइनल की रेस में खुद को बनाए ऱखने के लिए भारत को बांग्लादेश के खिलाफ जीत हासिल करनी होगी।

Ind vs Ban match Adelaide weather forecast: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार झेलने के बाद भारतीय टीम के लिए बांग्लादेश के खिलाफ हर हाल में जीत हासिल करना होगा। सेमीफाइनल की रेस में खुद को बनाए ऱखने के लिए भारत को बांग्लादेश के खिलाफ जीत हासिल करनी होगी। टी-20 वर्ल्ड कप में इस साल कई मैच बारिश के कारण रद्द हो चुके हैं। भारत के मैच में अगर ऐसा कुछ होता है तो उसके लिए सेमीफाइनल की राह मुश्किल हो जाएगी।

एडिलेड में झमाझम बारिश

एडिलेड में झमाझम बारिश

पत्रकार बोरिया मजूमदार ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। एडिलेड में मौजूद बोरिया मजूमदार ने मंगलावर सुबह का वीडियो सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट करते हुए बताया कि यहां सुबह से तेज बारिश हो रही है। आसमान में बादल छाए हुए हैं। मौसम बेहद खराब है और यहां बुधवार यानी मैच वाले दिन भी बारिश की पूरी संभावनाएं हैं।

भारी बारिश के आसार नहीं

भारी बारिश के आसार नहीं

हालांकि, फैंस के लिए अच्छी खबर यह है कि बुधवार शाम को भारी बारिश के आसार नहीं है। लिहाजा छोटा ही सही लेकिन मैच होने की पूरी उम्मीद जताई जा रही है। एक्यू वेदर डॉट कॉम के मुताबिक 2 नंवबर यानी बुधवार को एडिलेड में 60% बारिश होने की आशंका है। पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहेंगे। भारत-बांग्लादेश दोनों के लिए यह मैच बेहद जरूरी है, ऐसे में वह नहीं चाहेंगे कि बारिश के कारण मैच पर किसी तरह का प्रभाव पड़े।

बारिश से होगा भारत को बड़ा नुकसान

बारिश से होगा भारत को बड़ा नुकसान

इससे पहले मेलबर्न में भारत बनाम पाकिस्तान मैच के दौरान भी बारिश की आशंका जताई गई थी, लेकिन मैच पूरा खेला गया था। फैंस यही उम्मीद कर रहे होंगे कि मेलबर्न की तरह यहां भी मैच से पहले मौसम साफ हो जाये और उन्हें पूरा मैच देखने का अवसर मिले। भारत को बांग्लादेश और जिम्बाब्वे दोनों के खिलाफ जीत करना बेहद जरूरी है। हालांकि, बारिश के कारण मैच रद्द होने पर भी भारत के पास सेमीफाइनल में पहुंचने का मौका बना रहेगा। इसके लिए उसे जिम्बाब्वे को हर हाल में हराना होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+