टी20 के नंबर वन बल्लेबाज सूर्यकुमार नहीं तोड़ पाएंगे मोहम्मद रिजवान का यह खास रिकॉर्ड, जानिए क्या है वजह?

साल 2022 में अपना टी20 इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले सूर्यकुमार यादव इस साल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे हैं, लेकिन किसी एक साल में सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड अभी भी मोहम्मद रिजवान के नाम है।

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के लिहाज से टीम इंडिया के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव के लिए साल 2022 उनके करियर का सबसे बेहतरीन समय रहने वाला है, क्योंकि सूर्यकुमार यादव ने इस साल न सिर्फ टी20 इंटरनेशनल में अपना डेब्यू किया बल्कि इसी साल उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप भी खेल लिया। टी20 विश्व कप में सूर्यकुमार यादव ने शानदार प्रदर्शन भी किया। साथ ही वो विश्व कप खत्म होने के बाद आईसीसी की टी20 रैंकिंग में नंबर वन के बल्लेबाज भी बन गए, लेकिन इन सबके बीच सूर्यकुमार यादव 2022 में टी20 क्रिकेट का एक खास रिकॉर्ड को तोड़ने से चूक गए हैं और यह खास रिकॉर्ड अभी तक पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान के नाम है।

suryakumar yadav and mohammad rizwan

क्या है वो रिकॉर्ड

दरअसल, सूर्यकुमार यादव साल 2022 में टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी जरूर हैं, लेकिन किसी एक साल में सबसे अधिक टी20 रन बनाने का रिकॉर्ड सूर्यकुमार यादव नहीं तोड़ पाए हैं। यह रिकॉर्ड अभी तक पाकिस्तान के ओपनर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान के नाम है। उन्होंने साल 2021 में 26 पारियों के अंदर 1326 रन बनाए थे, जबकि सूर्या इस साल 31 पारियों में 1164 रन बना चुके हैं। एक समय सूर्या का फॉर्म देखकर ऐसा लग रहा था कि वो रिजवान को रिकॉर्ड को तोड़ देंगे, लेकिन वो इस रिकॉर्ड से 162 रन दूर रह गए हैं।

अब इस साल टी20 मैच नहीं खेलेगा भारत

टी20 वर्ल्ड कप खत्म होने के बाद भारतीय टीम सिर्फ न्यूजीलैंड के खिलाफ ही तीन टी20 मैचों की सीरीज खेली है। अब न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज चल रही है। इस सीरीज के बाद भारतीय टीम बांग्लादेश रवाना होगी, जहां टीम को तीन वनडे और दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। ऐसे में टीम इंडिया 2022 में अब कोई टी20 मैच नहीं खेलेगी, इसीलिए सूर्यकुमार के पास रिजवान के रिकॉर्ड को तोड़ने का मौका नहीं होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+