टी20 क्रिकेट में किसके नाम है सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, रोहित शर्मा टॉप 5 में नहीं हैं शामिल

Most Hundreds in T20 Full List: टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शतक जमाना बड़ी बात होती है। 120 गेंदों की पारी में अगर कोई बल्लेबाज तूफानी बैटिंग करते हुए सैकड़ा जमा देता है, तो उसकी तारीफों के पुल बांधे जाते हैं और अगर कोई नया खिलाड़ी ऐसा करता है, तो रातोंरात हीरो बन जाता है।

रोहित शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ बेंगलुरु में खेले गए टी20 मुकाबले में धमाका करते हुए सैकड़ा जमाया। यह पहली बार नहीं है जब उनके बल्ले से टी20 इंटरनेशनल में शतकीय पारी आई है। वह कई बार ऐसा करने में सफल रहे हैं। टी20 में सबसे ज्यादा सैकड़ा जड़ने वाले खिलाड़ी रोहित ही हैं।

rohit and gayle

17 जनवरी 2023 को अफगानिस्तान के खिलाफ बैटिंग करते हुए रोहित ने धमाका कर दिया। 22 पर 4 विकेट खोने के बाद टीम इंडिया परेशानी में थी। इस समय रोहित शर्मा ने धाकड़ बल्लेबाजी की और पूरे 20 ओवर खेल गए। वह 69 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 121 रन बनाने में सफल रहे।

इस तरह भारतीय कप्तान दुनिया के इकलौते खिलाड़ी बन गए, जिन्होंने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 5 शक जमाए हों। रोहित शर्मा इससे पहले संयुक्त रूप से पहले नम्बर पर थे। इस मामले में रोहित के अलावा सूर्यकुमार यादव और ग्लेन मैक्सवेल शामिल थे। तीनों 4 शतक के साथ पहले नम्बर पर थे। अब रोहित ने टॉप स्थान हासिल कर लिया है।

टॉप पांच की लिस्ट में भारत से दो नाम शामिल हैं। अन्य किसी देश के दो खिलाड़ी टॉप पांच में जगह बनाने में सफल नहीं रहे हैं। एक खिलाड़ी चेक गणराज्य का भी है। न्यूजीलैंड से भी एक नाम इस लिस्ट में शामिल है। रोहित शर्मा का एक अलग ही रुतबा है।

टी20 इंटरनेशनल में किसके नाम है सबसे ज्यादा शतक

रोहित शर्मा ने टी20 इंटरनेशनल में 5 शतक जड़े हैं। ग्लेन मैक्सवेल और सूर्यकुमार यादव के नाम 4-4 शतकीय पारियां हैं। चेक गणराज्य के सबावून डाविजी के नाम 3 और न्यूजीलैंड से आने वल्र मार्टिन गप्टिल के नाम 3 टी20 इंटरनेशनल शतक है।

ओवरऑल टी20 में किसके नाम है सबसे ज्यादा शतक

इस लिस्ट में बादशाहत क्रिस गेल के नाम है। गेल ने हर तरह की लीग्स को मिलकर 22 टी20 शतक जमाए हैं। पाकिस्तान से बाबर आज़म ने 10 शतक जमाए हैं। ऑस्ट्रेलिया के माइकल क्लींजर और डेविड वॉर्नर ने 8-8 शतक जड़े हैं। विराट कोहली और आरोन फिंच के नाम भी 8-8 शतक हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+