राजनीति का शिकार हुए रिद्धिमान साहा, पूर्व विकेटकीपर ने दिया बड़ा बयान

नई दिल्ली। अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज रिद्धिमान साहा पिछले साल नवंबर-दिसंबर में न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज में भारत के लिए खेले थे। वो भी इस कारण क्योंकि तब विकेटकीपर ऋषभ पंत को दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए आराम दिया गया था। वहीं अब खबरें आईं थी कि भारतीय टीम प्रबंधन के कुछ सदस्यों ने उन्हें कहा है कि वे भविष्य की योजनाओं में शामिल नहीं हैं। इसके बाद साहा ने रणजी ट्रॉफी से हटने का फैसला किया। अब दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज सैयद किरमानी ने आगे आकर कहा है कि रिद्धिमान साहा राजनीति के शिकार हुए हैं।

Syed Kirmani

1983 के विश्व कप विजेता ने मिड-डे से बात करते हुए कहा, "इसमें कोई शक नहीं है कि साहा अब भी सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर हैं। लेकिन ऋषभ पंत को उनकी आक्रामक बल्लेबाजी के कारण माैके मिल रहे हैं। 37 साल की उम्र में भी साहा अब भी बेहतरीन विकेटकीपर हैं। उसे परेशान नहीं होना चाहिए। दिनेश कार्तिक और पार्थिव पटेल के साथ भी वही हुआ था जो उनक साथ हो रहा है।'' उन्होंने आगे कहा, ''आपने भारत के लिए बहुत अच्छा काम किया और इन सालों में कभी भी झुके नहीं, जो काबिले तारीफ है। आपको हटा दिया गया है क्योंकि आप किसी विशेष समूह से नहीं जुड़े नहीं थे, आप राजनीति के शिकार हैं। मैं आपको एक बेहतरीन विकेटकीपर के रूप में याद रखूंगा।"

यह भी पढ़ें- हरभजन सिंह बोले- मैं उसे ऑस्ट्रेलिया में T20 विश्व कप खेलते देखना चाहता हूं

इस बीच, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अभी तक भारत के नए टेस्ट कप्तान का नाम नहीं लिया है। विराट कोहली ने पिछले महीने पद से इस्तीफा दे दिया था। दिसंबर 2014 में सबसे लंबे प्रारूप से महान कप्तान एमएस धोनी की टेस्ट सेवानिवृत्ति के बाद, रिद्धिमान साहा भारतीय टीम के लिए विकेटकीपर के रूप में पहली पसंद बन गए थे। भले ही बंगाल के क्रिकेटर को स्टंप के पीछे एक्रोबेटिक कैच लेने के लिए जाना जाता था, लेकिन वह बल्ले से ज्यादा प्रभाव डालने में नाकाम रहे। और पिछले साल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया की ऐतिहासिक 2-1 सीरीज जीतने के बाद से 37 वर्षीय साहा एक रिजर्व कीपर के रूप में टीम में है। पंत की माैजूदगी ने उनकी राह मुश्किल कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+