'सुबह से ना आलू बिका है ना...,' वर्ल्ड कप में गेंदबाजी के बाद सूर्यकुमार ने अपनी फोटो पर दिया गजब का रिएक्शन
World Cup 2023, IND vs NED: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के ग्रुप स्टेज का आखिरी मुकाबला 12 नवंबर को भारत बनाम नीदरलैंड्स के बीच खेला गया। इस दौरान टीम इंडिया के मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को नीदरलैंड के खिलाफ विश्व कप मैच के दौरान अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर में पहली बार गेंदबाजी करने का मौका मिला।
नीदरलैंड के खिलाफ दूसरी पारी के दौरान 33वें ओवर में सूर्यकुमार यादव गेंदबाजी कराने आए और उन्होंने अपने पहले ओवर में केवल चार रन दिए। सूर्या ने एक और ओवर तक अपना जादू जारी रखा, लेकिन तेजा निदामानुरु ने शुरुआत में ही दो छक्कों के साथ उनका स्वागत किया। इसके बाद अगली चार गेंदों में केवल एक रन देकर चीजों को वापस खींचने में कामयाब रहे।

भारत ने पहली पारी में 410 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाने के बाद नीदरलैंड्स को 250 रनों पर ढेर कर अंत में 160 रनों की शानदार जीत दर्ज की। मैच के समापन के बाद, सूर्यकुमार यादव ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी तस्वीर के साथ मुंबई इंडियंस की एक पोस्ट शेयर की और इसमें एक मजेदार कैप्शन भी लिखा। उन्होंने लिखा, 'सुबह से ना आलू बिका है ना कांदा #AAADDHAAA,' (सुबह से ना आलू बिका है ना बिका है आधा कांदा)

गेंदबाजी को लेकर मैच के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि टीम मैनेजमेंट निकट भविष्य में जरूरत पड़ने पर पार्ट टाइम गेंदबाजों को तैयार रखने के लिए कुछ अनुभव और खेल का समय देने का इच्छुक है।
कप्तान रोहित शर्मा ने गेंदबाज़ों को लेकर कहा, 'यह कुछ ऐसा है जो हमेशा हमारे दिमाग में रहता है। जब आपके पास पांच गेंदबाज होते हैं, तो आप टीम के लिए विकल्प बनाना चाहते हैं। आज हमारे पास 9 गेंदबाज़ थे। ये ऐसा गेम था, जहां हम कुछ चीजें ट्राई कर सकते थे। तेज़ गेंदबाज़ उस समय वाइड यॉर्कस फेंक रहे थे, जब इसकी जरूरत नहीं थी। बॉलिंग यूनिट के तौर पर हम अलग करना चाहते थे और देखना चाहते थे कि हम क्या हासिल कर सकते हैं।'












Click it and Unblock the Notifications