PM Modi के ऑपरेशन सिंदूर वाले ट्वीट पर बोले कप्तान Suryakumar Yadav, 'हमारे नेता ही फ्रंट-फुट पर खेलते हैं'

Suryakumar Yadav On PM Modi Tweet: भारतीय टीम ने रविवार को एशिया कप में पाकिस्तान को धूल चटाकर पूरे देश को गर्व का एक और पल दिया है। इस जीत पर भारतीय टीम को बधाई देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने क्रिकेट मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर वाला ट्वीट किया था। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि यह हमारे लिए गर्व की बात है। हमें यह देखकर बहुत अच्छा लग रहा है कि हमारे देश के नेता भी खुद फ्रंट-फुट पर बैटिंग करते हैं।

पीएम मोदी से मिली तारीफ और बधाई के लिए कप्तान ने उन्हें शुक्रिया अदा किया है। बता दें कि यूएई में खेले मुकाबले में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया। जीत के बाद भारतीय टीम ने मोहसिन नकवी के हाथों ट्रॉफी नहीं लिया और बिना ट्रॉफी के ही जश्न मनाया था। पूरा देश भारतीय टीम की इस भावना पर गर्व महसूस कर रहा है।

Suryakumar Yadav on pm modi tweet

Suryakumar Yadav ने बांधे पीएम मोदी की तारीफों के पुल

सूर्या ने आगे कहा कि सबसे ज्यादा जरूरी बात है कि आज पूरा देश सेलिब्रेट कर रहा है। जब हम वतन लौटेंगे, तो हमें इससे अच्छा खेलने और बेहतर करने की प्रेरणा मिलेगी।

यह भी पढ़ें: कौन हैं पाकिस्तानी मोहसिन नकवी? जिनके हाथ से भारतीय टीम ने नहीं ली Asia Cup की ट्रॉफी, क्या करते हैं काम

PM Modi ने भारतीय टीम की जीत पर दी थी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय टीम की जीत पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट लिखा था, जो काफी वायरल हो रहा है। पीएम ने लिखा था, ''खेल के मैदान पर भी ऑपरेशन सिंदूर। नतीजा वही सेम रहा- भारत जीत गया। हमारे क्रिकेटर्स को बधाई।' भारतीय टीम की जीत से पाकिस्तान को ऐसी मिर्ची लगी है कि उनके पूर्व क्रिकेटर और नेता भी अनाप-शनाप बयानबाजी करते नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Asia Cup 2025 जीतने के बाद रिंकू सिंह ने एल्विश यादव को किया वीडियो कॉल, फिर जो हुआ वो सोच नहीं सकते आप

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+